शपथ लेते ही एक्शन मोड में विजय, महिला सुरक्षा और ड्रग्स माफिया पर कड़ा फैसला

  • Post By Admin on May 10 2026
शपथ लेते ही एक्शन मोड में विजय, महिला सुरक्षा और ड्रग्स माफिया पर कड़ा फैसला

चेन्नई : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद अभिनेता-राजनेता Vijay एक्शन मोड में नजर आए। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने आम जनता से जुड़े तीन बड़े फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने और ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के गठन जैसे अहम निर्णय शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विजय ने अपने पहले आधिकारिक दस्तावेजों पर साइन किए। उनके इन फैसलों को जनता को राहत देने और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। खासकर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के फैसले को मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय द्वारा लिए गए प्रमुख फैसलों में 200 यूनिट मुफ्त बिजली आपूर्ति, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन तथा नशीली दवाओं की तस्करी और नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए अलग स्पेशल टास्क फोर्स का गठन शामिल है।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के लिए गठित की जाने वाली विशेष टीम पूरे तमिलनाडु में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों और सप्लाई नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही विजय के इन त्वरित फैसलों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि उनकी सरकार का प्राथमिक फोकस जनकल्याण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना रहेगा।