जिला बार एसोसिएशन चुनाव मामला पहुंचा पटना, नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत पक्षकार तलब

  • Post By Admin on May 11 2026
जिला बार एसोसिएशन चुनाव मामला पहुंचा पटना, नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत पक्षकार तलब

लखीसराय : जिला बार एसोसिएशन, लखीसराय के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर उठे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना की निर्वाचन समिति संख्या-1 ने निर्वाचन वाद संख्या 01/2026 में सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।

यह वाद अधिवक्ता रजनीश कुमार द्वारा दायर किया गया है। याचिका में जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी तथा थ्री मेन कमिटी के सदस्यों को पक्षकार बनाया गया है। बिहार स्टेट बार काउंसिल के सचिव द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मामले की सुनवाई 24 मई 2026 को दोपहर 12 बजे पटना स्थित बार काउंसिल कार्यालय में निर्धारित की गई है। निर्वाचन समिति ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह सभी प्रतिवादियों को निर्वाचन वाद की प्रति उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी पक्षकारों को अपना लिखित जवाब और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला जिला बार एसोसिएशन, लखीसराय की चुनाव प्रक्रिया और उसकी वैधानिकता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को लेकर दायर किया गया है। अब इस पूरे मामले की विधिसम्मत सुनवाई बिहार स्टेट बार काउंसिल की निर्वाचन समिति द्वारा की जाएगी। मामले को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है और आगामी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।