ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,740 चीज़े में से 1,941-1,950 ।
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर
  • Post by Admin on Sep 15 2025

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी नेता सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश समेत तीन नक्सली ढेर हो गए। पुलिस मुख्यालय ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए अन्य नक्सलियों म   read more

अयोध्या से वाराणसी जा रही बस ट्रेलर से टकराई, चार श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल
  • Post by Admin on Sep 15 2025

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से आए श्रद   read more

टेक्सास में भारतीय की हत्या पर भड़के ट्रंप, बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
  • Post by Admin on Sep 15 2025

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के डलास में भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की हत्या को "निर्दयी और वीभत्स अपराध" करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को 'न्याय की पूरी सीमा तक' सजा दिलाई जाएगी और उस पर प्रथम श्रेणी हत्या का आरोप लगेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,   read more

पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी अभियंता दिवस पर शुभकामनाएं, सर एम. विश्वेश्वरैया को किया नमन
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत की इंजीनियरिंग दुनिया का स्तंभ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्वेश्वरैया की प्रतिभा और समर्पण ने भारत के इंजीनियरिंग क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "   read more

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, देशभर में जश्न का माहौल
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : एशिया कप के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ‘ऑपरेशन व्हाइट बॉल’ की इस सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे न सिर्फ खेल की जीत माना, बल्कि सरहद पर पाकिस्तान को दिए सबक से जोड़ते हुए एक और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करार दिया। भारतीय कप्तान सूर्य   read more

पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Post by Admin on Sep 15 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं, जहां वे सैन्य आधुनिकीकरण, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास से जुड़ी करीब 36 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह कोलकाता से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वे यहां 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे, जो 15 से 17 सितं   read more

मुजफ्फरपुर में सहारा जमाकर्ताओं के भुगतान को लेकर सेमिनार, विपक्ष ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
  • Post by Admin on Sep 14 2025

मुजफ्फरपुर : स्थानीय तिलक मैदान रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सभागार में रविवार को सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा की ओर से "बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 95 लाख सहारा जमाकर्ता के भुगतान का सवाल" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहारा जमाकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सेमिनार की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार ने की, जबकि संचाल   read more

सलमान खान ने की 15 साल के जोनस कोनर की तारीफ, जानिए कौन है यह युवा सिंगर
  • Post by Admin on Sep 14 2025

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 15 साल के टीनएज सिंगर जोनस कोनर की खूब सराहना की है। सलमान ने उनके गानों में दर्द और भावनाओं को खूबसूरती से बयां करने की तारीफ की और फैंस से ऐसे युवा टैलेंट का समर्थन करने की अपील भी की। सलमान ने अपने एक्स हैंडल पर जोनस की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में   read more

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने भेजा समन
  • Post by Admin on Sep 14 2025

मुंबई : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी ने समन भेजा है। उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नामक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही, पूर्व टीएम   read more

हांगकांग ओपन : सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन फाइनल में पराजित, चीन ने किया क्लीन स्वीप
  • Post by Admin on Sep 14 2025

हांगकांग : भारत को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में निराशा हाथ लगी। पुरुष युगल वर्ग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी खिताब से चूक गई, जबकि पुरुष एकल फाइनल में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए युगल फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहला गेम जीतकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन चीन की लियांग वेई केंग और वांग च   read more