ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,197 चीज़े में से 1,771-1,780 ।
पटना में खान सर की कोचिंग में फायरिंग के साथ 1 जान लेने का प्रयास, वर्चस्व की लड़ाई का एंगल चर्चा में
  • Post by Admin on Jun 02 2026

पटना : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित चर्चित कोचिंग संचालक Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अब तक किसी छात्र के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खान सर ने दावा किया है कि इस हमले में उनका गार्ड घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोरॠ  read more

श्रीराम कथा में भक्ति का उमड़ा सागर, विवाह और विदाई प्रसंग रहे आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Jun 02 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित अम्मा गांव के जी.ए.वी. कैंपस में आयोजित श्रीराम कथा नवदिवसीय सत्संग महोत्सव के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तथा विदाई प्रसंग का श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक श्री दीपक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के धनुष यज्ञ, माता सीता के स्व   read more

TRAI टेस्ट में जियो का दबदबा, डाउनलोड स्पीड और कॉल क्वालिटी में सभी को छोड़ा पीछे
  • Post by Admin on Jun 02 2026

नई दिल्ली : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा दिल्ली सर्किल में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट में रिलायंस जियो ने डेटा स्पीड और वॉइस क्वालिटी के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया है। अप्रैल 2026 में आयोजित इस परीक्षण में दिल्ली के विभिन्न इलाकों, प्रमुख हॉटस्पॉट्स, वॉक टेस्ट लोकेशनों तथा नोएडा सेक्टर-121 से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट तक के मार्ग को शामिठ  read more

महिलाओं की निजता से खिलवाड़, लेबर रूम की फुटेज बेचने वाला रैकेट बेनकाब
  • Post by Admin on Jun 02 2026

राजकोट : गुजरात में महिलाओं की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अस्पतालों के लेबर रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को कथित रूप से हैक कर प्रसव और चिकित्सा प्रक्रिया से संबंधित वीडियो ऑनलाइन बेचे जा रहे थे। मामले के खुलासे के बाद पुलिस और साइबर अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला 17 फरवरी 2025 को उस समय   read more

ओएसएम विवाद पर सरकार सख्त, सीबीएसई के शीर्ष अधिकारियों का तबादला
  • Post by Admin on Jun 02 2026

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया है। साथ ही ओएसएम सेवाओं की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब छात्रों, अभिभावक   read more

प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविरों का लिया जायजा, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : जिले में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम के द्वितीय चरण का मंगलवार को सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च विद्यालय, बिलौरी परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपà   read more

आपदा प्रबंधन को लेकर लखीसराय प्रशासन अलर्ट, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : संभावित बाढ़ एवं सुखाड़-2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखीसराय के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्री सुनील कुमार ने की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुति के   read more

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, तीन महिला तस्करों समेत 8 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 11.2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मनकठा स्टेशन क्षेत्र में की गई कार्रवाई में तीन महिलाओं को अवैध रूप से चुलाई शराब बेचने के आरोप मेà   read more

कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर युवाओं को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मिशन निदेशक   read more

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री में लखीसराय की प्रगति को सराहा
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री, हैंडपंप मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ   read more