अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, तीन महिला तस्करों समेत 8 गिरफ्तार
- Post By Admin on Jun 02 2026
लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 11.2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मनकठा स्टेशन क्षेत्र में की गई कार्रवाई में तीन महिलाओं को अवैध रूप से चुलाई शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। उनके पास से क्रमशः 4-4 लीटर और 3.2 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। सभी आरोपी जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव की निवासी हैं। वहीं कबैया रोड इलाके में शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा बड़हिया थाना क्षेत्र के दरोगे मोड़ और गोल भंडा इलाके से भी दो व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
मद्य निषेध विभाग ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलेभर में छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।