ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,446 चीज़े में से 1,551-1,560 ।
लखीसराय में शराबबंदी पर सख्ती, अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी में कई गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 12 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार एवं सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब भी बरामद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किउल स्टेशन क्षेत्र में दिलखुश कुमार (20), निवासी बिशनपुर, पोचेहरा, थाना लोडियाटांड़, जिला मुंगेर को 8 लीटर च   read more

किउल स्टेशन पर ऑपरेशन अमानत सफल, यात्री का छूटा बैग मिला
  • Post by Admin on Apr 12 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक सराहनीय कार्रवाई में ट्रेन में छूटा यात्री का बैग बरामद कर उसे सुरक्षित वापस कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को रेल मदद संदर्भ संख्या 2026041202886 के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 13334 डाउन में एक यात्री का बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात बल ने तत्परता दिखात   read more

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते बना सहारा, गुमशुदा किशोर सुरक्षित बरामद
  • Post by Admin on Apr 12 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत एक सराहनीय कार्रवाई में किउल रेलवे स्टेशन से एक लापता किशोर को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 05:00 बजे सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन सिंह अपने स्टाफ के साथ प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान हावड़ा दिशा क   read more

इस्लामाबाद वार्ता खत्म, पाकिस्तान ने फिर से संवाद की उम्मीद जताई
  • Post by Admin on Apr 12 2026

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच आयोजित वार्ता विफल हो गई है। वार्ता के असफल रहने के बावजूद पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संघर्ष-विराम बनाए रखने और भविष्य में संवाद जारी रहने की उम्मीद जताई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच यह वार्ता   read more

संगीत का एक युग समाप्त, आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा
  • Post by Admin on Apr 12 2026

मुंबई : भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। दिग्गज गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका ने 92 वर्ष की उम्र में रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का   read more

ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
  • Post by Admin on Apr 11 2026

मुजफ्फरपुर: ज्योतिराव फुले मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को आमगोला स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ज्योतिराव फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उमेश राय, प्रदेश अध्यक्ष (बीपीएस) ने की। इस   read more

लखीसराय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
  • Post by Admin on Apr 11 2026

लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय की अध्यक्षता में सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं सह-थानाध्यक्षों की उपस्थिति में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिले में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामल   read more

पुलिस केंद्र में वाहन परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 11 2026

लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय ने पुलिस केंद्र परिसर में आयोजित वाहन परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहनों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहनों की लॉग बुक, सर्विसिंग रिकॉर्ड, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा सायरन आदि की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया क   read more

मिशन एड्स सुरक्षा के तहत रणनीति तैयार, गर्भवती महिलाओं की जांच पर विशेष जोर
  • Post by Admin on Apr 11 2026

लखीसराय : जिले में एचआईवी/एड्स नियंत्रण को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में “मिशन एड्स सुरक्षा” के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने की। इसमें जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, आशा फेसिलिटेटर, परामर्शी, प्रयोगशा   read more

लखीसराय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित
  • Post by Admin on Apr 11 2026

लखीसराय : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय की ओर से पुराना बाजार स्थित स्थल पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक   read more