ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jul 19 2026
श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दलों को तैनात किया गया है। राजौरी जिले में à read more
- Post by Admin on Jul 19 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार द्वारा डिग्री महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों से अलग कर सीधे राज्य सरकार के अधीन लाने के प्रस्ताव पर बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व डीन (विज्ञान संकाय) एवं प्राणीशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रशासनिक सुधारों का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन इससे विश्वविद्यालयों read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि पीरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ी विशनपुठread more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BALSA) के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक बाउंस (एनआई एक्ट की धारा 138) मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच आपसी सहमति के आधार पर तीन मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 16 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के रामगढ़ चौक, बड़हिया, चानन एवं हलसी प्रखंडों के प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समापन सत् read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से चार वर्षीय दिव्यांग बच्चे दयूब कुमार का आधार कार्ड बन सका। लंबे समय तक विभिन्न आधार केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर अंततः जिला प्रशासन और महिला सशक्तिकरण केंद्र के समन्वित प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के बाजार समिति, काली पह read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : जिले के मॉडल स्कूलों के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से लाइव प्रसारण के माधॠread more
- Post by Admin on Jul 18 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार रात 7:58 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बड़हिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का मुख्य द्वार बंद मिला, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद अधिकांश चिकित्सक अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भारी à read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
मुजफ्फरपुर : सामाजिक संगठन 'प्रयत्न' एवं राष्ट्रीय युवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय युवा योजना एवं महात्मा गांधी सेवा आश्रम, जौरा (मध्य प्रदेश) के पूर्व सचिव स्व. डॉ. रण सिंह परमार की 74वीं जयंती के अवसर पर "राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव और युवा नेतृत्व" विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े साम read more
- Post by Admin on Jul 18 2026
मुजफ्फरपुर : शहर के प्रतिष्ठित रामदयालु सिंह महाविद्यालय में रविवार को 78वां स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने बताया कि समारोह में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. द read more