ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,223 चीज़े में से 11,751-11,760 ।
भारतीय सीमा पर चीन ने उठाए उकसावे वाले कदम : अमेरिका
  • Post by Admin on Mar 31 2023

वाशिंगटन : चीन के साथ रिश्तों की तनातनी के बीच अमेरिका ने चीन पर भारतीय सीमा पर उकसावे वाले कदम उठाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के हिंद-प्रशांत मामलों के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने भारत के साथ निकटता के साथ काम करने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया को वैश्विक मंच पर एक महान राष्ट्र के रूप में भारत की भूमिका को समझने की जरूरत है। अमेरिकी थिंक टैंक '   read more

भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा बने अमेरिकी विदेश विभाग के सीईओ
  • Post by Admin on Mar 31 2023

वाशिंगटन : भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 54 साल के रिचर्ड भारत में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं।अमेरिकी सीनेट ने वर्मा को विदेश मंत्रालय में बड़ा दायित्व सौंपा है। रिचर्ड को अमेरिकी सीनेट ने विदेश विभाग में प्रबंधन व संसाधन मामलों का उपसचिव बनाया है। अमेरिकी सरकार के इस शक्तिशा   read more

अब ट्रेन में ले सकेंगे फ्लाइट का मजा, 110 किलोमीटर की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन
  • Post by Admin on Mar 31 2023

जयपुर : अजमेर से जयपुर होकर नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली वंदेभारत अन्य वंदेभारत ट्रेनों के मुकाबले अलग होगी। इसमें कई अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई है। इसमें बैठते ही यात्रियों को फ्लाइट में बैठने जैसा एहसास होगा। स्टेशन आने से पहले ही अनाउंसमेंट होगा। अगर ट्रेन बीच रास्ते में रुक जाएगी तो लोको पायलट यात्रियों को कारण बताएंगे। इससे यात्री असमंजस में नहीं रहेंगे।   read more

कुछ दिनों में लॉन्च होगी मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, जानिए फीचर्स
  • Post by Admin on Mar 31 2023

दिल्ली: मारुति सुजुकी की दो नई एसयूवी जिम्नी और फ्रॉन्क्स जल्द ही मार्किट में आने वाली है. मारुति सुजुकी जिम्नी को मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स आगामी अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में अपनी कीमत का खुलासा कर सकता है. मारुति फ्रॉन्क्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है. आइए आपको मारुति फ्रॉन्क्स के प्राइस और फीचर्स के बारे में बताते है.  मारुति   read more

दून मेडिकल कॉलेज : 500 बेड क्षमता के अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शिलान्यास
  • Post by Admin on Mar 31 2023

देहरादून : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज (शुक्रवार) दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल सहित तीन जनपदों श्रीनगर (पौड़ी), रुद्रप्रयाग व नैनीताल के लिए स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि मांडविया मुख्यमंत्री आवास स्थित म   read more

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
  • Post by Admin on Mar 31 2023

दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज यानि शुक्रवार को सुनवाई होगी. इस मामले में एक सप्ताह पहले सुनवाई के बाद अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिछले सप्ताह शराब घोटाले मामले का विवरण और गवाहों के बयान अदालत के सामने पेश किए थे. खाद मुद्दा यह है कि मन   read more

अमृतपाल यदि सरेंडर करता है तो नहीं होगा टॉर्चर: सीएम भगवंत मान
  • Post by Admin on Mar 31 2023

पंजाब: खालिस्तान नेता और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मार्च से कार्रवाई शुरू की थी. तब से अमृतपाल फरार चल रहा है. पुलिस से बचने के लिए वह एक जगह से दूसरी जगह अपना पता चेंज करते रहता है. पंजाब पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक अमृतपाल का पता नहीं चल पाया है. अब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने बया   read more

आदिल के जेल से बाहर आते ही तलाक लेगी राखी सावंत
  • Post by Admin on Mar 31 2023

मुंबई: ड्रामा क़्वीन राखी सावंत काफी लाइम लाइट में रहती है. राखी सावंत ने पूरी तरह से इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. इन दिनों वह रोजा रख रही हैं. राखी सावंत को कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है. राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में अपने पति आदिल दुरानी के साथ अपने रिश्ते पर बात की है. राखी सावंत ने कुछ समय पहले आदिल के ऊपर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था. साथ ही राखी ने कहा था कि आदिल उन्हें धोखा   read more

देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
  • Post by Admin on Mar 31 2023

नई दिल्ली : पिछले दो दिनों से दिल्ली को भिगोने वाली बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली में बारिश होगी। उधर, गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। एनडीएमसी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं गिर गई हैं। विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब,   read more

फर्जी वीडियो मामले में मनीष कश्यप की मदुरई कोर्ट में हुई पेशी
  • Post by Admin on Mar 30 2023

चैन्नई: फर्जी वीडियो मामले में मनीष कश्यप को कल यानि बुधवार को पटना से चैन्नई लाया गया था. तमिलनाडु पुलिस और बिहार पुलिस मनीष कश्यप को फ्लाइट से चैन्नई लेकर पहुंचे थे. आज मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप को ले जाया गया. जहां मनीष कश्यप की पेशी हुई. बता दें कि ईओयू की रिमांड खत्म होने के बाद पटना की स्पेशल कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दिया था. तमिलनाडु पुलिस के आग्रह पर बिहार पुलिस मनीष कश्य   read more