ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,256 चीज़े में से 10,691-10,700 ।
मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों पर संध्या चौपाल आयोजित
  • Post by Admin on Feb 27 2024

लखीसराय : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार की शाम जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं द्वारा संध्या चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर महिलाओं को वोट के महत्व से अवगत कराते हुए बाल वि   read more

पॉलिथीन बन सकता है बच्चों के बौद्धिक दिव्यांगता का कारण
  • Post by Admin on Feb 27 2024

हर बार, बाज़ार जाने से पहले जब आप वो कपड़े का थैला ले जाना भूल जाते हैं और फिर सामान खरीदने के बाद दुकानदार से पॉलिथीन की थैली मांगते हैं, तब आप अनजाने में ही सही, लेकिन कहीं न कहीं, किसी बच्चे की बौद्धिक दिव्यांगता में योगदान दे रहे होते हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। यह बात सुनने में भले ही चौंकाने वाली लगे, लेकिन पॉलिथीन की थैलियों के हमारे इस्तेमाल, गर्भस्थ बच्चों के विकास, और जलवायु परिव   read more

पर्यावरण संतुलन के लिए आर्द्रभूमि संरक्षण आवश्यक
  • Post by Admin on Feb 27 2024

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (सीएमएस), दिल्ली, ने 22 और 23 फरवरी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के सहयोग से "आर्द्रभूमि जीवन के लिए" विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। आर्द्रभूमि, जिसे दलदल, तालाब या झील भी कहा जाता है, वो इलाका होता है जहाँ पानी ज़मीन को पूरे साल या सिर्फ थोड़े समय के लिए ढ   read more

जानवरों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने शुरू की वनतारा प्रोजेक्ट
  • Post by Admin on Feb 27 2024

जामनगर : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और रिलायंस फ़ाउंडेशन ने जानवरों को समर्पित एक व्यापक, नए कार्यक्रम की घोषणा की है जिसका नाम है – ‘वनतारा’ (जंगलों का सितारा)। भारत में हो या वैश्विक स्तर पर, वनतारा के अंतर्गत जानवरों को बचाना, उपचार कर उनका ख़्याल रखना और उनका पुनर्वास – सब किया जाएगा। बचाव और पुनर्वास की ज़रूरत दुर्व्यवहार का शिकार या घायल को जानवर होती है। या फिर ऐसे ज   read more

लोकसभा चुनाव 2024 : स्वीप गतिविधि के तहत रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Feb 26 2024

लखीसराय : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच किया जा रहा ह   read more

हाई टेक बनेगा लखीसराय रेलवे स्टेशन, प्रधानमंत्री ने दी सौगात
  • Post by Admin on Feb 26 2024

लखीसराय : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीसराय को बड़ी सौगात मिली है। लखीसराय रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने स्टेशन का शिलान्यास किया। लखीसराय स्टेशन को करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल   read more

मशहूर गायक पंकज उधास का हुआ निधन
  • Post by Admin on Feb 26 2024

मुज़फ्फरपुर : गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया, बेटी नायाब उधास ने इस बात की पुष्टि कर दी है। नायाब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, 'बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे । पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी तबीयत कुछ दि   read more

वोटर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित
  • Post by Admin on Feb 25 2024

लखीसराय : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को संत दुर्गा फाउंडेशन की टीम के द्वारा चानन प्रखंड के भलुइ पंचायत, जानकीडीह पंचायत एवं संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत छः महादलित टोलों में लोक आकर्षण तथा जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाद   read more

लखीसराय : पुलिस पदाधिकारियों का किया गया पदस्थापन
  • Post by Admin on Feb 25 2024

लखीसराय : पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के कई पुलिस पदाधिकारी रिक्ति एवं बेहतर कार्य क्षमता के आधार पर इधर-उधर किए गए है। सभी नव पदस्थापित पदाधिकारियों को संबंधित नवपदस्थापन पर 24 घंटे के अंदर योगदान देने को निर्देशित किया गया है। सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार को क्यूआरटी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अंचल निरीक्षक सूर्यगढ़ा अंचल 2   read more

उत्पाद टीम ने अवैध शराब मामले में 11 को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 25 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने रविवार को अवैध शराब मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इनमें तीन पीने वाले शामिल है जबकि आठ विक्रेता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर रेलवे स्टेशन से मेदनीचौकी थाना के बंशीपुर बिन्द टोली निवासी सुरेन्द्र महतो के पुत्र सुनील कुमार को नशे की हालत में   read more