मुज़फ्फरपुर : गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया, बेटी नायाब उधास ने इस बात की पुष्टि कर दी है। नायाब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, 'बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे ।

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और इसके साथ ही म्यूजिक जगत में मातम का माहौल है। संगीत दुनिया में अपनी खोई हुई रौंगत के साथ, फैंस और सेलेब्स ने गायक को श्रद्धांजलि दी है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल, मंगलवार को होगा और फैंस और सेलेब्स को मौका मिलेगा 27 फरवरी को उनके आखिरी दर्शन करने का।