लखनऊ समाचार

दिखाया गया है 141 चीज़े में से 1-10 ।
बाढ़ की चपेट में यूपी के 35 जिले, गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
  • Post by Admin on Sep 04 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रदेश के 35 जिलों में बाढ़ का असर बताया जा रहा है, जहां कई निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों में पानी पहुंच गया है। गंगा और यमुना समेत प्रमुख नदियों के उफान पर होने से पूर्वांचल सहित कई क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान ते   read more

वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट में धुएं का अलार्म, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  • Post by Admin on Sep 03 2026

लखनऊ : वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी अलर्ट से हड़कंप मच गया। फ्लाइट संख्या IX 1253 के पिछले हिस्से में स्थित कार्गो कंपार्टमेंट से धुएं का अलार्म बजने लगा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पायलटों ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का निर्ण   read more

यूपी में मानसून हुआ आक्रामक, पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के आसार
  • Post by Admin on Aug 08 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश क   read more

यूपी में एनालॉग पनीर पर रोक की तैयारी, FSSAI को भेजा गया प्रतिबंध का प्रस्ताव
  • Post by Admin on Aug 07 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान को और सख्त करते हुए गैर-डेयरी यानी एनालॉग पनीर पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव का उद्देश्य होटलों, रेस्टोरेंटों, बैंक्वेट हॉलों और स्ट्र   read more

लखनऊ में बारिश बनी आफत, उफनाए नाले से 50 हजार लोग जलभराव में फंसे
  • Post by Admin on Aug 05 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई तेज बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर का प्रमुख किला मोहम्मदी ड्रेन कचरे और गाद से जाम होकर ओवरफ्लो हो गया, जिससे आशियाना एलडीए कॉलोनी समेत कई इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई और कई लोग घंटों तक अपने घरों में   read more

योगी सरकार की विशेष तैयारी, 9-10 अगस्त को कांवड़ यात्रा मार्ग पर फूलों से होगा शिवभक्तों का स्वागत
  • Post by Admin on Aug 04 2026

लखनऊ: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल लाखों श्   read more

मुकेश सहनी के दौरे पर रोक, वीआईपी ने बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
  • Post by Admin on Jun 29 2026

लखनऊ : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर दौरे से पहले पुलिस ने लखनऊ में रोक दिया। पार्टी ने इसे ‘हाउस अरेस्ट’ की कार्रवाई बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक स   read more

लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन : इमारत मालिक समेत 4 गिरफ्तार, 4 अधिकारी सस्पेंड
  • Post by Admin on Jun 23 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित व्यावसायिक इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक और एनिमेशन सेंटर संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी पाए गए चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के   read more

लखनऊ अग्निकांड : घायलों से मिले सीएम योगी, पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता का भरोसा
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर एवं गेमिंग जोन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से हादसे की विस्तृत जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख   read more

लखनऊ अग्निकांड : 15 जिंदगियां लील गई भीषण आग, उच्चस्तरीय जांच शुरू
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग एवं गेमिंग-सॉफ्टवेयर कार्यालय में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से लटकते तारों के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। बताया गया कि आग तीसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन और सॉ   read more