बिहार समाचार
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर: कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित अमरपाली ज्वेलर्स में 12 जून को हुई करीब 70 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में एसटीएफ और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आभूषण कारोबारी भी शामिल हैं, जिन पर लूट के गहने खरीदने और उन्हें गलाने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों क read more
- Post by Admin on Jul 31 2026
दरभंगा: मिथिला के प्रसिद्ध मखाने को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है। दरभंगा से पहली बार 7 मीट्रिक टन फ्लेवर्ड मखाने की खेप समुद्री मार्ग से कनाडा के लिए रवाना की गई है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) और केंद्र सरकार की इस पहल से मखाना उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलने के साथ उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। कुल 7 मीट् read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 2 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बि read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर ने विश्वविद्यालय प्रबंधन सूचना प्रणाली (यूएमआईएस) को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय के आदेश पर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सर्वेश दुबे को यूएमआईएस का समन्वयक-सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ज read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
दरभंगा: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना की ओर से गुरुवार को दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर परिसर में "हर घर तिरंगा" विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला "वार्ता" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट राजेंद्र कुमार, साहित्यकार डॉ. read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को शहर के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हराही पोखर में चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य क read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
मुजफ्फरपुर: नगर निगम ने शहर के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। निगम की बैठक में शहर के सभी वार्डों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण तथा पुराने और जर्जर निगम भवनों के जीर्णोद्धार के लिए 18.68 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई। बैठक में अनुदान से संबंधित विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। नगर निगम की इस महत्व read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
मुजफ्फरपुर : नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक “भारतीय व्यापार महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर एवं बिहार के सह उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद ने व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को महोत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
पटना: बिहार सरकार ने राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार खेल नीति-2026 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति को स्वीकृति मिली। सरकार का मानना है कि नई नीति से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर ने गुरुवार को मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा प्रशासन को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमलेश कुमार, कर्मी read more