बड़हिया नवोदय विद्यालय में बाढ़ का असर, 17 सितंबर तक बंद रहेगा स्कूल
- Post By Admin on Sep 09 2026
लखीसराय : जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़हिया को 9 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी पहुंचने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों या परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी के घर सुरक्षित पहुंचने की जानकारी कार्यालय पंजी में दर्ज कर उसे अद्यतन रखा जाए।
विद्यालय बंद करने का निर्णय शिक्षकों की बैठक के बाद लिया गया था। इसके बाद जिला गोपनीय शाखा की ओर से संबंधित आदेश जारी किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, लखीसराय को भी आदेश की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है