15 लीटर चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

  • Post By Admin on Sep 09 2026
15 लीटर चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने 8 सितंबर 2026 को शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान कजरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। रामतलीगंज मोड़ पर बजरंग बली मंदिर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, मौके से रमेश कुमार, पिता सुरेन्द्र कोड़ा, निवासी दुग्धम कोड़ासी, थाना पीरीबाजार, जिला लखीसराय को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। उसके पास से 15.000 लीटर चुलाई शराब बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।