बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,969 चीज़े में से 591-600 ।
अनुकम्पा के आधार पर महिला को मिली पीडीएस अनुज्ञप्ति, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत में जन वितरण प्रणाली की रिक्तता को भरते हुए प्रशासन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अनुकम्पा के आधार पर मसो० अनुराधा देवी को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता की नई अनुज्ञप्ति प्रदान की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराधा देवी बरियारपुर पंचायत की निवासी है   read more

अक्षरा गुप्ता का धमाकेदार प्रदर्शन, शतक व तीन अर्धशतक से टीम को दिलाई मजबूती
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : बिहार अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और महज़ 14 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने पटना में अपने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है। युवा प्रतिभा अक्षरा ने पांच मैचों में कुल 361 रन बनाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक और तीन अर्धशतक निकले, जबकि उनका औसत 72.2 रहा। कम उम्र में परिपक्व खेल का प्रदर्शन   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण सफल, छात्रों के कौशल में हुआ निखार
  • Post by Admin on Jan 10 2026

मुजफ्फरपुर : नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित एक सप्ताह का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पूजा चौहान के कुशल संचा   read more

रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, अपनों पर साजिश के आरोप
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार के भीतर चल रही कथित सियासी खींचतान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई पोस्ट में रोहिणी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि किसी बड़ी राजनीतिक विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और क   read more

जेडीयू से केसी त्यागी का अध्याय समाप्त, बयानबाज़ी से नाराज़ पार्टी ने तोड़ा नाता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी की भूमिका को लेकर तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। पार्टी के आला सूत्रों के अनुसार, केसी त्यागी का जेडीयू से अध्याय लगभग समाप्त हो चुका है और पार्टी ने उनसे औपचारिक रूप से दूरी बना ली है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह संकेत स्पष्ट हो गया कि पार्टी का अब त्यागी से कोई संबंध नहीं रह गया है। राजीव रंज   read more

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा दिन, 105 स्वयंसेवकों ने सीखा आपदा प्रबंधन कौशल
  • Post by Admin on Jan 09 2026

पटना : मेरा युवा भारत और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पटना के संपत्त चौक स्थित द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र पर 105 स्वयंसेवकों का युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन संपन्न हुआ। तीसरे दिन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव श्री वारिस खान प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और स्वयंसेवकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की। उ   read more

बीआरएबीयू छात्रों को ऑनलाइन फीस में राहत, अतिरिक्त पेमेंट गेटवे शुल्क खत्म
  • Post by Admin on Jan 09 2026

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की पहल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऑनलाइन फीस भुगतान पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय में नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने और अन्य शुल्कों के भुगतान के लिए ऑनलाइन म   read more

एमडीडीएम कॉलेज में IQAC की बैठक, भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने पर चर्चा
  • Post by Admin on Jan 09 2026

मुजफ्फरपुर : एमडीडीएम कॉलेज में Internal Quality Assurance Cell (IQAC) के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System – IKS) समिति के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने की, जबकि समन्वय IQAC समन्वयक डॉ. देबस्रुति घोष द्वारा किया गया। बैठक में IQAC सदस्य डॉ. प्रांजलि और डॉ. श्वेता यादव ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्राचीन भारतीय ज्ञान क   read more

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद ग्रामीण प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन 
  • Post by Admin on Jan 09 2026

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गायघाट नगर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद ग्रामीण प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों/छात्राओं के बीच उनकी रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही है। नगर मंत्री आशुतोष कर्ण न   read more

दो दिवसीय प्रवासी सम्मान दिवस का आयोजन, देश-विदेश से प्रवासियों ने लिया भाग
  • Post by Admin on Jan 09 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रवासी सम्मान दिवस का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है और इसका उद्देश्य लखीसराय के युवाओं को प्रवासी नागरिकों के अनुभवों से प्रेरित करना और उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। उन्होंने सभी आगत अतिथियों और ऑनलाइन   read more