लखीसराय में चार जगहों पर छापेमारी, 20.7 लीटर चुलाई शराब बरामद

  • Post By Admin on Sep 16 2026
लखीसराय में चार जगहों पर छापेमारी, 20.7 लीटर चुलाई शराब बरामद

लखीसराय : मद्य निषेध थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान लखीसराय और कजरा थाना क्षेत्रों के चार स्थानों से कुल 20.700 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। शराब बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मद्य निषेध थाना के 15 सितंबर 2026 के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र के कुरौता गांव के वार्ड नंबर-03 में की गई। यहां विश्वनाथ मंडल, पिता स्वर्गीय सितो मंडल के पास से 2.500 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद लखीसराय थाना क्षेत्र के गोविन्द विघा में छापेमारी कर सुजीत कुमार, पिता लक्ष्मण मंडल के पास से 3.200 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।

कजरा थाना क्षेत्र के रामतलीगंज में लालमोहन कुमार, पिता रतुआ मांझी के यहां कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 9 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, कजरा थाना क्षेत्र के बेलौंजा मुसहरी में विनोद मांझी, पिता आशीष मांझी के पास से 6 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।मद्य निषेध थाना की रिपोर्ट के अनुसार चारों स्थानों पर शराब बेचने की बात दर्ज की गई है। सभी मामलों में आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।