मोतीपुर के सूरज मार्केट में भव्य दस दिवसीय पूजा उत्सव का आयोजन
- Post By Admin on Sep 15 2026
मुजफ्फरपुर: मोतीपुर बाजार के मेन रोड स्थित सूरज मार्केट में गणेश पूजा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य दस दिवसीय पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर सुख, शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
पूजन कार्य आचार्य संजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूजा में यजमान अजय चौधरी एवं सिद्धार्थ सर्राफ उपस्थित रहे। आचार्य के निर्देशन में पूजा की सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा में भाग लिया।
दस दिवसीय पूजा उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की। उत्सव में अमित कुमार, आनंद प्रकाश, अतुल, शिवम पटेल, अमिताभ सोनी, रंजन कुमार, शुभम जायसवाल, अंकित चौधरी, अंकित राज तथा कृष्ण कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि पूजा उत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोतीपुर बाजार के सूरज मार्केट में आयोजित इस पूजा उत्सव से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल होकर धार्मिक उत्सव का आनंद लिया और आयोजन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान किया।