लखीसराय में छापेमारी, 6 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
- Post By Admin on Sep 15 2026
लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चानन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
मद्य निषेध थाना की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कार्रवाई चानन थाना क्षेत्र के नगरदाड़ टांड़ स्थित वार्ड नंबर-02 में की गई। छापेमारी के दौरान लालजीत कुमार, पिता स्वर्गीय जयकरण बिंद, निवासी नगरदाड़ टांड़, वार्ड नंबर-02, थाना चानन, जिला लखीसराय को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। टीम ने उसके पास से कुल 6 लीटर चुलाई शराब बरामद की। मद्य निषेध थाना की ओर से मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।