बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,094 चीज़े में से 5,211-5,220 ।
डीएम ने किया हलसी और बड़हिया प्रखंड का निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर में जाना हाल
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय: जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शुक्रवार को हलसी और बड़हिया प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। हलसी प्रखंड के कनैसी और बिजुलकी गांव में शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन आदि की जानकारी ली। कनैसी गांव में विद्यालय जाने के रास्ते और एक ही कमरे की समस्या पर उन्होंने ग्रा   read more

विश्व पर्यटन दिवस पर वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (दिलसा) लखीसराय के संयुक्त निर्देशानुसार इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य "वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र (ADR)" के प्रति जागरूकता फैलाना   read more

जलजमाव से लोग परेशान, समस्या का नहीं हो रहा समाधान
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के वार्ड संख्या 30 के निवासी पिछले पंद्रह दिनों से अधिक समय से भीषण जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं से निराश होकर स्थानीय लोग खुद पंपसेट का सहारा लेकर जल निकासी का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा   read more

पैक्स सदस्यता में शिकायतों पर सहकारिता विभाग एक्शन में, शिकायतों का हो रहा निपटारा
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : पैक्स चुनाव की सुगबुगाहट के बीच पैक्स सदस्यता को लेकर किसानों में तेजी से रुचि देखी जा रही है। हालांकि, सदस्यता प्रक्रिया में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिलने के कारण सहकारिता विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया पहले से ही चालू थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की चर्चा बढ़ी, कई क्षेत्रों से सदस्य बनाने में मनमानी की शिकायतें आने लगीं।  जिला   read more

बाल विवाह, बाल श्रम, नशा और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : शुक्रवार को सदर प्रखंड के बिलौरी पंचायत अंतर्गत ओफापुर गांव के सामुदायिक भवन में किशोर-किशोरियों द्वारा "किशोर किशोरी नेतृत्व अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, नशा, दहेज प्रथा, विद्यालय और स्वास्थ्य देखभाल जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।  इसके बाद, किशोर-क   read more

डेंगू से बचाव के लिए सही जानकारी जरूरी, बरसात में बढ़ जाता है खतरा
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, और सही जानकारी के अभाव में यह जानलेवा साबित हो सकता है। लखीसराय जिले में भी डेंगू का खतरा मंडराया हुआ है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि डेंगू एक गंभीर मच्छर जनित बीमारी है, जिसका प्रकोप बारिश के मौसम में अधिक देखा जाता है। यह बीमारी ऐडीज मच्छर के काटने से होती है, जो दिन के समय का   read more

एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव ने बंगाल में बिहार छात्र के साथ हुए बदसलूकी की निंदा की 
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : एआईडीएसओ के बिहार राज्य सचिव विजय कुमार ने पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। विजय कुमार ने कहा कि एआईडीएसओ की बिहार और पश्चिम बंगाल राज्य इकाइयां इस घटना की निंदा करती हैं और पश्चिम बंगाल सरकार से त्वरित न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रही हैं। विजय   read more

जिलाधिकारी ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
  • Post by Admin on Sep 27 2024

मुजफ्फरपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवं प्रधान सचिव, निर्वाचन विभाग एच आर श्रीनिवास की उपस्थिति में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की, जिसमें सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा बल की तै   read more

गश्ती पुलिस पर युवकों ने किया हमला, बढ़ा विवाद
  • Post by Admin on Sep 27 2024

नवादा : बिहार के नवादा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस की गाड़ी शहर में गुजर रही थी। बताया गया है कि युवकों ने बिना किसी कारण पुलिस टीम को गाली दी, जिससे विवाद शुरू हुआ। पुलिस टीम ने युवकों को गाली देने का कारण पूछने के लिए अपनी गाड़ी रोकी। पुलिस के सवाल पर युवकों का गुस्सा और बढ़ गया और   read more

बिहार में बढ़ती चोरी की घटनाएँ, एसपी आवास के पास हुई चोरियों से दुकानदारों में दहशत
  • Post by Admin on Sep 27 2024

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसपी आवास के निकट आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। यह घटना बुधवार की आधी रात को घटी, जब दुकानदार अपने-अपने घरों की ओर लौट गए थे। सुबह जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो देखा कि सभी दुकानों के ताले टूटे हुए हैं और लाखों की नकदी व सामान गायब है। चोरी की   read more