उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का मुंगेर-लखीसराय दौरा आज
- Post By Admin on Jan 08 2025

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज मुंगेर और लखीसराय जिलों के दौरे पर रहेंगे। उनके भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 7:30 बजे पटना से सड़क मार्ग के जरिए मुंगेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री अपने मुंगेर दौरे के तहत सुबह 11 बजे अतिथि गृह पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। इसके बाद 11:15 बजे भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे मुंगेर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विजय कुमार सिन्हा दोपहर 1 बजे मुंगेर से लखीसराय के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 2:30 बजे वे पटना जंक्शन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचकर वे युवा महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देंगे और उन्हें फ्लैग दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। अंत में, शाम 7 बजे वे अपने पटना स्थित आवास लौटेंगे। इस दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।