बिहार समाचार
- Post by Admin on Jan 08 2025
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चैक थाना क्षेत्र में खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 680 सीएफटी लोड बालू से भरा एक अवैध ट्रक जब्त किया। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें रुदल महतो के पुत्र कर्मवीर कुमार, रौशन कुमार और गोपाल कुमार शामिल हैं। रामगढ़ चैक थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि खनन निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में यह कार्यवà read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और चेतन साधन इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन और कार्यों को गहराई से याद किया गया। इस अवसर पर प्रो. सिंह के योगदान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संस्थान की चेयरपर्सन और प्रो. सिंह की पुत्री सुमिता नूपुर ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन गरीबों और वंचि read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल सनातन धर्म समागम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रस्तावित किया गया है, जो हिंदू समाज के विभिन्न घटकों की एकता को प्रोत्साहित करने और जात-पात के भेदभाव को समाप्त करने का उद्देश्य रखता है। कार्यक्रम में 101 सनातन योद्धाओं को त्रिशूल, अंगवस्त्र और अन्य सम्मान read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने आज बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने डॉ. जायसवाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके कार्यों की सराहना की। मुलाकात के अवसर पर पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। जिनमें जिला महामंत्री सचि read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार को एक पत्र के माध्यम से बिहार के प्रमुख सांस्कृतिक और प्रशासनिक व्यक्तित्व आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न सम्मान से नवाजने की सिफारिश की गई है। यह पत्र कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संग्रहालय निदेशालय के रामचंद्र शाही संग्रहालय मुजफ्फरपुर के सलाहकार समिति सदस्य शंभु मोहन प्रसाद ने लिख कर मुख्यमंत्री को भेजा है। पत्र में आचार्य कुणाल के योगदाà read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मोतिहारी : एस.एम. मोईनुल हक ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 72 वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के रीजन 2 के ग्रुप -B का मैच जो पूर्वी चम्पारण फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में न्यू एलेवेन स्टार फुटबॉल क्लब अरेराज के द्वारा महंत शिवशंकर गिरी डिग्री कॉलेज ग्राउंड, अरेराज में आयोजित किया गया। मंगलवार को इस प्रतियोगिता में दो मैच खेला गया। पहला मैच मुजफ्फरपुर बनाम वैशाली के बीच ठread more
- Post by Admin on Jan 08 2025
मोतिहारी : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा मंगलवार की शाम मोतिहारी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली एवं सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन, पीकू वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बढ़ते ठण्ड को देखते हुए ईलाजरत मरीजों के लिए कंबल, हीटर, साफ चादर आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिà read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
सारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारण जिला भ्रमण के मद्देनज़र, यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु सारण पुलिस द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में भारी वाहनों और सवारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिनमें भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा, मुजफ्फरपुर की तरफ से आने व read more
- Post by Admin on Jan 08 2025
समस्तीपुर : समस्तीपुर भाजपा ने अपने संगठन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न किया। जिसमें समस्तीपुर उत्तरी का जिला अध्यक्ष नीलम सहनी और समस्तीपुर दक्षिणी का जिला अध्यक्ष शशिधर झा को चुना गया। इस मौके पर प्रदेश से आए सांसद संजय जायसवाल ने दोनों नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए इन दोनों कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। संजय जायसवाल ने कहा कि दॠread more
- Post by Admin on Jan 08 2025
समस्तीपुर : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पतैली हाट पर उजियारपुर नरेगा कार्यक्रम के पदाधिकारी फैयाज खान का पुतला दहन किया। उन पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है। इस पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन हरपुर रेवाड़ी पंचायत कमिटी के तत्वावधान में किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव तनंजय प्रकाश ने की। प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुठread more