बिहार समाचार
- Post by Admin on Jan 11 2025
लखीसराय : राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी के कार्य में लखीसराय जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले में 8,38,930 यूनिट में से 98.89 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह उपलब्धि दुर्गा पूजा के बाद पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों के आयोजन और जिला स्तर पर नियमित समीक्षात्मक बैठकों के माध्यम से संभव हो पाई। 31 मार्च तक बढ़ाई गई ई-केवाईसी की समय सीमा खाद्य एवं उपभोक्तà read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
मुजफ्फरपुर : बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र राजद आज अर्थी जुलूस निकालेगा। यह जुलूस शहीद खुदी राम बोस स्मारक से टावर चौक तक जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय जिला परिषद मार्केट में एक दिवसीय समीक्षा बैठक की। इस बै read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
मुजफ्फरपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) के सांसद और लोकसभा में रेल संबंधी स्थायी समिति के सदस्य सुदामा प्रसाद का मुज़फ्फरपुर में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आरवाईए के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद के निवास सादपुरा स्थित रेलवे गुमटी पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान सुदामा प्रसाद ने आगामी read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
मुजफ्फरपुर : बहुजन समाज पार्टी, बिहार ने आगामी 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 69वां जन्मदिन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने बताया कि 15 जनवरी को होटेल प्रताप (बैरिया बस स्टैंड से 200 मीटर पूरब) में मà read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
दरभंगा : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण कोषांग आयुक्त कार्यालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। विगत 27 दिसंबर 2024 को आयोजित प्रथम अपील वाद (रूपम कुमारी) के सुनवाई के दौरान, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा की अनुपस्थिति और प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने के ठread more
- Post by Admin on Jan 11 2025
दरभंगा : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत प्रथम अपील वाद (विनय कुमार) में दरभंगा के प्रभारी पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण कोषांग आयुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। विगत 27 दिसंबर 2024 को हुई सुनवाई के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बिरौल, दरभंगा ने अपीलार्थी के मामले का निवारण नहीं किया। जिसके कारण आयुक्त ने खेद प्रकट किया। इसके बाद संबंधित अध read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
मुजफ्फरपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को सिकंदरपुर गौशाला परिसर में होने वाले विशाल सनातन धर्म समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यक्रम संयोजक वैभव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम शुक्रवार को दिनभर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजक वैभव मिश्रा ने बताया कि इस विशाल समागम में 5000 लोगोठread more
- Post by Admin on Jan 11 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के लंगट सिंह कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने हाल ही में “सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों” विषय पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने सेमीकंडक्टर तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना और उनके ज्ञान को बढ़ाना था। सेमिनार में छात्रों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के à read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
लखीसराय : बीते शुक्रवार को किऊल-मोकामा रेलखंड के लखीसराय स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किऊल स्टेशन के चीफ सिग्नल इंजीनियर विजय कुमार के 16 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक लखीसराय डीएवी स्कूल में दसवीं का छात्र था। वहीं, शुक्रवार को उसका एक्जाम था। मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि read more
- Post by Admin on Jan 11 2025
लखीसराय : बीते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए अपराधियों पर सख्त कार्यवाई करने और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखनà read more