बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,233 चीज़े में से 5,021-5,030 ।
आरपीएफ किऊल ने 9 बोतल विदेशी शराब के साथ अभियुक्त को पकड़ा
  • Post by Admin on Aug 12 2024

लखीसराय : सोमवार को, एएसआई अजय कुमार सिंह और उनकी टीम, आरपीएफ किऊल ने किऊल स्टेशन पर गाड़ियों में अपराधियों की तलाश के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। दिन में 05:39 बजे, गाड़ी संख्या 13019 अप किऊल स्टेशन पर प्लेटफार्म 3 पर आई। गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरते हुए एक काले रंग का वजनी पिट्ठू बैग ले रखा था। शंका होने पर, उस व्यक्ति को रोका गया और उसके बैग की जांच की गई, जिसमें 9 बोतल व्हिस्क   read more

आरपीएफ क्यूल द्वारा ऑपरेशन अमानत की सफलतापूर्वक कार्रवाई, लौटाया यात्री का सामान
  • Post by Admin on Aug 12 2024

लखीसराय : दिनांक 11 अगस्त 2024 को रेल मदद की सूचना पर, गाड़ी संख्या 15027 अप के कोच संख्या S3, बर्थ नंबर 73 से एक यात्री का खोया हुआ लाल रंग का थैला बरामद किया गया। थैले को सुरक्षित रूप से आरपीएफ थाना क्यूल में रखा गया और इसके बारे में शिकायतकर्ता यात्री व दानापुर कंट्रोल को सूचित किया गया। 12 अगस्त 2024 को, सामान प्राप्त करने के लिए एक यात्री, श्रीकांत तिवारी, ने निरीक्षक प्रभारी महोदय को   read more

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्रक्रिया जारी
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 29 जुलाई से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत विहित प्रपत्र फार्म 18 में आवेदन 3 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत अब तक चारों जिलों में कुल 5894 ऑफलाइन और 1820 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री   read more

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : जिला के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का आयोजन नगर भवन में होगा, जहां माननीय उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने कर-कमलों से इन व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लि   read more

सर्वहारा के महान नेता कॉमरेड फ्रेडरिक एंगेल्स का मनाया गया स्मृति दिवस
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर: सर्वहारा के महान नेता कॉमरेड फ्रेडरिक एंगेल्स का स्मृति दिवस एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के मोतीझील स्थित जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया में शोषण से मुक्ति केवल सही मार्क्सवादी विचारधारा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने फ्रेडरिक एंगेल्स के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि   read more

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत दोनों संस्थानों ने अपने-अपने प्रशासनिक भवनों पर तिरंगा फहराया और आजादी के उत्सव को विशेष बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सचिव ड   read more

13 अगस्त को होगी एमजीसीयू में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
  • Post by Admin on Aug 12 2024

पूर्वी चंपारण : जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सूबे के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर आज महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारि   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्मोत्सव के अवसर पर एक दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने डॉ. रंगनाथन के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे भारत के महान गणितज्ञ और पुस्तकालय विज्ञान के संस्थापक थे। उन्होंने भारत में पुस्तकालय वि   read more

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बुबकर पार्टी से निष्कासित
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने औराई कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बुबकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब्बुबकर की जगह अब कांग्रेस के कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए लक्ष्मण ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने अब्बुबकर को अनुशासनहीनता के आर   read more

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने वक्फ संशोधन पर की चिंता जाहिर
  • Post by Admin on Aug 12 2024

मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और मुजफ्फरपुर जिला मुशावरत के महासचिव मोहम्मद इश्तेयाक ने अपने प्रेस बयान में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को संसद में पेश किया गया और विपक्षी दलों के हंगामे के बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया गया है। यह कदम विशेषकर मुसलमानों की भावनाओ   read more