मुजफ्फरपुर: जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 18 जनवरी तक वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वर्ग 8 और उससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं। हालांकि बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां इस आदेश से मुक्त रहेंगी। यह आदेश 16 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक जिले में प्रभावी रहेगा।

इस निर्णय के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें अत्यधिक ठंड से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।