बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,251 चीज़े में से 4,311-4,320 ।
राज्य सरकार से बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही राहत सामग्री : आफताब आलम
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले की टीम ने पूर्व विधायक प्रत्याशी और आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में औराई प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान आफताब आलम ने कहा कि बागमती नदी के तटबंधों के टूटने के कारण औराई प्रखंड की कई पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है और कई गांवों में लोग गंभीर संकट में हैं। उन्ह   read more

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा इलाका
  • Post by Admin on Oct 01 2024

पटना : राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह घटना 30 सितंबर की रात की बताई जा रही है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू क   read more

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 11वें चरण की समयावधि में विस्तार, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 11वें चरण के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2024 कर दी गई है। इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक ग्रामीण अब 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और गांव से शहर के बीच परिवहन सुविधाओं को सुगम बनाना है। जिन इच्छुक आवेदकों ने किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं किय   read more

6 महीने बाद बिहार में सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Oct 01 2024

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि अगले 6 महीने के भीतर बिहार के हर कोने में केवल जन सुराज का ही प्रभाव होगा। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि बिहार में सुधार की प्रक्रिया जन सुराज के बिना संभव नहीं है, और यह अभियान अब अपनी दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।   read more

मंत्री पद को भी लात मारने में मुझे देर नहीं लगेगी : चिराग पासवान
  • Post by Admin on Oct 01 2024

पटना : सोमवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी के SC-ST प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा है कि वो अपने सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि जिस दिन लगेगा कि गठबंधन में मेरे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, या फिर हमलो   read more

कांटी एनटीपीसी में फायरिंग कर भागने वाले चार अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी एनटीपीसी में घुसकर फायरिंग करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये अपराधी शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से एनटीपीसी परिसर में दाखिल हुए थे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी एके-47 से फायरिंग की, जिसके बाद अपराधियों ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांटी कोठिया इला   read more

ईंट व्यवसायी के लापता बेटे की बरामदगी को लेकर आक्रोश, ग्रामीणों ने एनएच-28 पर किया सड़क जाम
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : करीब 10 दिनों से लापता मुजफ्फरपुर के ईंट व्यवसायी गोपाल कुमार सिंह के इकलौते बेटे नमन की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-पटना एनएच-28 पर सड़क जाम कर दिया। रामदयालु से भीखनपुरा मोड़ तक लोगों ने आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।   read more

साहेबगंज के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर, तीन वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के विभिन्न जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, और वाल्मीकि बैराज से गंडक नदी में पुनः पानी छोड़े जाने के बाद मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के दियारा क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार रात से बढ़ते जलस्तर के कारण सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक मासूम बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय सहनी के 3 वर्षीय पुत्र रंजन कुम   read more

एक अक्टूबर को लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित होगा तिरहुत साहित्य उत्सव 2024
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी और लंगट सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तिरहुत साहित्य उत्सव 2024 का आयोजन एक अक्टूबर, मंगलवार को महाविद्यालय परिसर स्थित आचार्य कृपलानी सभागार में किया जाएगा। यह साहित्यिक उत्सव तीन सत्रों में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार डॉ. भगवान लाल सहनी करेंगे। इस अवसर पर ब   read more

लालू यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद
  • Post by Admin on Oct 01 2024

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जो पहले से ही चारा घोटाला और 'लैंड फॉर जॉब' मामले में कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, अब एक और विवाद में घिर गए हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अधिवक्ता सुधीर ओझा द्वारा परिवाद दायर किया गया है। मामला लालू यादव के उस पोस्ट से जुड़ा है, जि   read more