धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन
- Post By Admin on Mar 01 2025
समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जिले के लोहिया आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता और बिहार के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “आपके दूरदर्शिता और प्रयासों से बिहार एक दिन देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा। बिहार के लोग 2025 में फिर से नीतीश कुमार को विधानसभा में 225 सीटों के साथ जीत दिलाने के लिए संकल्पित हैं।”
इस मौके पर पार्टी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पार्टी के प्रदेश नेता प्रो तकी अख्तर, जिला महासचिव सुबोध कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अनस रिजवान और अन्य नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें प्रेम पासवान, सुरज सहनी, अशरफी सहनी, अंजनी कुशवाहा, राजकुमार साह, संजीत कुशवाहा, अभिषेक कुमार, तोहिद आलम, रजा अंसारी, छेदीलाल भरतीया, शुभकांत ठाकुर, आदिल ख़ान, सुजित कुमार, हिमाचल कर्ण, बबलू यादव, नीलमणि झा आदि शामिल थे।
इस आयोजन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के लगातार विकास के लिए उनकी सराहना की गई और भविष्य में राज्य की प्रगति के लिए उनके योगदान की उम्मीद जताई गई।