बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,605 चीज़े में से 341-350 ।
डाकघर बना देश में वित्तीय समावेशन का सशक्त और भरोसेमंद माध्यम : पीएमजी
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : डाकघर देश में वित्तीय समावेशन का एक सशक्त और भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें उत्तरी क्षेत्र डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल श्री पवन कुमार सिंह ने कहीं। वे भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा मोतीपुर स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित डाक   read more

जब किताबों से आगे बढ़ा ज्ञान, छात्राओं ने विज्ञान–गणित प्रदर्शनी में दिखाया हुनर
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : विज्ञान और गणित को पुस्तकों की सीमाओं से बाहर निकालकर प्रयोग और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से बुद्ध वर्ल्ड बालिका विद्यालय में बुधवार को विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी ने विद्यालय परिसर को ज्ञान, जिज्ञासा और रचनात्मकता के माहौल से सराबोर कर दिया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, तार्किक   read more

जश्न के रंग में रंगे नन्हें योद्धा, कैंसर हॉस्पिटल में क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन
  • Post by Admin on Dec 24 2025

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वुमेन इंपावरमेंट संस्था की ओर से बुधवार को जीरोमाइल स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल परिसर में कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ क्रिसमस डे और नववर्ष का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ डांस, मस्ती और विभिन्न प्र   read more

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला संपन्न, 73 किसानों को मिला अनुदानित यंत्र
  • Post by Admin on Dec 24 2025

लखीसराय : किसान दिवस के अवसर पर 23 एवं 24 दिसंबर को के.आर. मैदान, लखीसराय में दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन 23 दिसंबर को जिला पदाधिकारी, लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा के माननीय विधायक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण योजना की जानकारी देना तथा उन्हें अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि यं   read more

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय समस्याओं की हुई समीक्षा
  • Post by Admin on Dec 24 2025

लखीसराय : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुंगेर प्रमंडल आयुक्त के निर्देश पर बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश   read more

शीतलहर के बीच मानवता की मिसाल, डीएम ने आधी रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल
  • Post by Admin on Dec 24 2025

लखीसराय : जिले में पड़ रही भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने लखीसराय रेलवे जंक्शन परिसर के विभिन्न प्लेटफार्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्मों पर खुले आ   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम 
  • Post by Admin on Dec 24 2025

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक एवं प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शिक्षाप्र   read more

बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता, उच्च विद्यालय कैंदी में जागरूकता व शपथ कार्यक्रम
  • Post by Admin on Dec 24 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, विकासार्थ ट्रस्ट और जिला विधिक प्राधिकार, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय कैंदी में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शत्रुघ्न रजक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक श्री शत्रुघ्न रजक, सखी वन स्टॉ   read more

एससी–एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, पीड़ितों को समय पर मुआवजा देने के निर्देश
  • Post by Admin on Dec 23 2025

लखीसराय : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पिछली समिति बैठक के बाद अधिनियम के तहत दर्ज 19 प्राथमिकी से संबंधित प्रस्ताव प्राप्   read more

मोरारी बापू की राम कथा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
  • Post by Admin on Dec 23 2025

लखीसराय : अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 03 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली विश्वविख्यात कथावाचक श्री मोरारी बापू की राम कथा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में अशोक धाम मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यव   read more