बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,674 चीज़े में से 3,161-3,170 ।
स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर कचरा संग्रह के लिए बाल्टियों का वितरण
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते सोमवार को वार्ड संख्या 24 के पार्षद सुनील कुमार ने घर-घर कचरा संग्रह के लिए अलग-अलग दो बाल्टियों का वितरण किया। इनमें एक बाल्टी सूखे कचरे और दूसरी गीले कचरे के लिए दी गई है। वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि इस पहल से सफाई कर्मचारियों को घर-घर से कचरा संग्रह   read more

अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर आक्रोश, माकपा ने गृहमंत्री का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ संसद में गृह मंत्री द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित मुख्य चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर माकपा के वरिष्ठ नेता मोती शाह ने कहा कि अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर   read more

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने धान की खरीदारी, सीएमआर (केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित रेट) जमा, भुगतान और संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को संबंधित प्रखंडों में तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।   read more

बीपीएससी छात्रों पर हुए बर्बरता के खिलाफ एआईडीएसओ का विरोध प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : पटना में बीते 18 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर बीपीएससी छात्रों पर राज्य सरकार द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों को गहरा आघात पहुंचाया है। कड़ाके की ठंड में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज और पानी की बौछार ने सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर किया है। खासकर छात्राओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह   read more

डॉ. अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान : वाम दल
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में आज वाम दलों ने जिले में विरोध मार्च निकाला। भाकपा-माले, सीपीएम, सीपीआई, इंकलाबी नौजवान सभा (आईएनएस), छात्र संगठन आइसा, एआईएसएफ, इंसाफ मंच और मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध में भाग लिया। मार्च पानी टंकी चौक मिठनपुरा से शुरू होकर कई प्रमुख मार्गों से गु   read more

प्रशांत किशोर समेत 700 पर FIR, अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और अन्य लोगों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाई की है। जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद और 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने प्रतिबंधित स्थल पर अनधिकृत प्रदर्शन कर विधि-व्यवस्था भंग क   read more

7वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में बिहार ने जीता गोल्ड और उपविजेता का खिताब
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार ने 7वीं नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 54 पदक जीतकर उपविजेता का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर 2024 तक कोलकाता स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बिहार टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना बिहार टीम के प्रमुख कोच और राज्य सवात् संघ के सचिव श   read more

विभिन्न मांगों को लेकर एआईकेएमकेएस का तीन दिवसीय धरना
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा (एआईकेएमकेएस) की मुशहरी प्रखंड कमिटी ने आगामी 02 जनवरी 2025 से 04 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय धरने का आह्वान किया है। यह धरना जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित होगा। जिसमें किसानों और मजदूरों की कई ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। धरने का मुख्य उद्देश्य धरने का उद्देश्य मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का समाधान करना है:   read more

बीपीएससी छात्रों से उलझे पी के, वीडियो वायरल
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशांत किशोर और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें प्रशांत किशोर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमकाते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशांत   read more

जब छात्रों पर बरसने लगी लाठियां तब भाग खड़े हुए प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को बिहार के पटना में आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर का प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ विवाद हो गया। प्रदर्शनकारियों और प्रशांत किशोर के बीच नोकझोंक हुई और पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे पहले प्रशांत किशोर वहां से चले गए। जिस पर अ   read more