पटना समाचार

दिखाया गया है 876 चीज़े में से 211-220 ।
सुदर्शन रेड्डी ने सियासी आरोपों को किया खारिज, उपराष्ट्रपति पद को बताया संवैधानिक जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : इंडिया ब्लॉक गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उनका स्वागत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया। इस अवसर पर सियासी माहौल के बीच उनके स्वागत ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,   read more

तेजस्वी यादव ने बिहार बंद को बताया सुपर फ्लॉप, एनडीए पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाया गया बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए के महिला मोर्चा द्वारा पांच घंटे तक आयोजित इस बंद को आम नागर   read more

GST सुधार विकसित भारत की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम : विजय कुमार सिन्हा
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जो कहते हैं, वही करते हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली तक जीएसटी में अगली पीढ़ी के कर सुधारों की घोषणा नवरात्रि से प्रभावी हो रही है और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम है। श्री सिन्हा ने बताया कि   read more

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के खिलाफ बिहार बंद, एनडीए कार्यकर्ताओं का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' का गुरुवार को प्रदेशभर में असर दिखा। राजधानी पटना सहित कई जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पटना के अनीसाबाद और डाकबंगला चौराहा सहित अन्य इलाकों में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर   read more

बिहार बंद : सड़क पर उतरे भाजपा के दिग्गज नेता, राहुल की खामोशी पर साधा निशाना
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' का असर गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिखा। राजधानी पटना से लेकर जिलों तक भाजपा और जदयू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी पर तीखा हमला बोला।   read more

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच व्यवसायियों की मौत
  • Post by Admin on Sep 04 2025

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच व्यवसायियों की मौत हो गई। परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सभी कारोबारी थे, जो कीटनाशक और कृषि उत्पादों का व्यापार करते थे।   read more

क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता को मिला गॉर्टनशायर कंपनी से स्पॉन्सरशिप, करियर को मिलेगी गति
  • Post by Admin on Sep 03 2025

पटना : बिहार की उभरती क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने राज्य के खेल इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। ज़ोनल अंडर-19 टीम की कप्तान और राज्य अंडर-15 टीम की उपकप्तान अक्षरा को हाल ही में गॉर्टनशायर कंपनी से प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) मिला है। अक्षरा गुप्ता बिहार की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने बीसीसीआई के सभी चार आयु वर्ग प्रारूपों—अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर—में एक   read more

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, ग्राम कचहरी सचिवों का बढ़ाया मानदेय
  • Post by Admin on Sep 02 2025

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने ग्राम कचहरी सचिवों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम कचहरी सचिव का मासिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का फैसला लिया गया। बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों   read more

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा समाप्त, सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने
  • Post by Admin on Sep 01 2025

पटना : बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर सोमवार को राजनीतिक गलियारे हलचल में रहे। इस अवसर पर सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपने-अपने दृष्टिकोण पेश किए। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस यात्रा की सफलता का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा महात्मा गांधी के आदर्श मार   read more

पटना में पगला घोड़ा नाटक का सफल मंचन
  • Post by Admin on Aug 31 2025

पटना : राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में रविवार की संध्या “रस रंग” संस्था द्वारा बादल सरकार लिखित एवं राज कपूर निर्देशित नाटक पगला घोड़ा का मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में प्रस्तुत इस नाटक ने समाज और मानवीय रिश्तों पर गहरी छाप छोड़ी। नाटक का कथानक एक निर्जन श्मशान घाट पर केंद्रित है, जहाँ प्रेम में असफल होकर आत्महत्या करने वाली युवती की चिता   read more