मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,344 चीज़े में से 551-560 ।
कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर संकल्प सभा का आयोजन
  • Post by Admin on Dec 27 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले ने बीते गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हरिसभा चौक स्थित माले जिला कार्यालय में संकल्प सभा का आयोजन किया। इस सभा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान फासीवादी मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज़ करने का संकल्प लिया। सभा में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों के प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया   read more

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा रद्द
  • Post by Admin on Dec 27 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा और सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आज जिले में 450 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। प्रगति यात्रा और योजनाओं का शिलान्यास स्थगित सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर में 20 लखपति जीविका दीदियों से मुलाक   read more

लोक शिक्षा समिति की वार्षिक पत्रिका अरुणोदय का हुआ विमोचन
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मुजफ्फरपुर : पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीते बुधवार को लोक शिक्षा समिति उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में वार्षिक पत्रिका ‘अरुणोदय’ का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के कलमबाग चौक स्थित प्रांतीय कार्यालय में हुआ। जिसमें शिक्षा जगत के कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की   read more

राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने अमित शाह का फूंका पुतला, जलाई मनुस्मृति की प्रति 
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के पानी टंकी चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक स्थल पर बीते बुधवार राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया और मनुस्मृति की प्रति का दहन किया।   कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के महासचिव केदार प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार ने की। इस दौरा   read more

अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण : भाजपा
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से बीते बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाई गई। इस अवसर पर जिला भाजपा मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, उनके योगदान और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा की गई। अटल बिहारी वाजपेयी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मो   read more

7वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम कोलकाता रवाना
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मुजफ्फरपुर : 26 से 30 दिसंबर तक कोलकाता के पी एल रॉय इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 7वीं नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप के लिए बिहार की 70 सदस्यीय टीम बीते बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गई। इस टीम में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन करने के लिए तैयार हैं। टीम के रवाना होने से पहले, राज्य सवात् संघ के सचिव श   read more

गरीबों की सुधि लें नीतीश कुमार : भाकपा माले
  • Post by Admin on Dec 26 2024

  मुजफ्फरपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे अपनी प्रगति यात्रा के दौरान गरीबों के मुद्दों पर ध्यान दें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस घोषणाएं करें। माले ने विशेष रूप से दो प्रमुख मुद्दों, स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि और भूमिहीनों को आवास के लिए जमीन देने के विषय में मुख्यमंत्री से गारंटी की मांग की है। भा   read more

पुलिस पाठशाला में विज्ञान और कला का बच्चों ने दिखाया कौशल
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के कन्हौली टीओपी स्थित पुलिस पाठशाला में बीते बुधवार एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नसीमा खातून ने की, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान और कला से जुड़े कई प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें 'नेशनल सिंबॉल्स ऑफ इंडिया', 'वाटर साइकिल', 'मेरा भारत महान', 'क्विज बोर्ड गणित', 'विज्ञान लंग्   read more

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च, जताया विरोध
  • Post by Admin on Dec 25 2024

मुजफ्फरपुर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने बीते मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च आयोजित किया। यह मार्च भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में निकाला गया। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते   read more

श्याम बेनेगल के निधन पर भाकपा-माले और जनसंस्कृति मंच ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Dec 25 2024

मुजफ्फरपुर : भारतीय सिनेमा जगत के फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन भारतीय सिनेमा और संस्कृति के लिए एक बड़ी क्षति है। इस अवसर पर भाकपा-माले और जनसंस्कृति मंच के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जनसंस्कृति मंच के चर्चित नाट्यकर्मी स्वाधीन दास, कामेश्वर प्रसाद और विनय कुमार वर्मा तथा भाकपा-माले के जिला सचिव कृष्णमोहन और नगर   read more