मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,712 चीज़े में से 1,661-1,670 ।
निजी कोचिंग में 10वीं के छात्र की फायरिंग से छात्रा घायल, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on Sep 10 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सुस्ता चौक पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी कोचिंग संस्थान में मंगलवार एक सनसनीखेज घटना घटी। 10वीं कक्षा के एक छात्र ने कोचिंग में फायरिंग कर दी, जिसमें एक छात्रा घायल हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र अपने बैग में लोडेड बंदूक लेकर आया था और कोचिंग की छुट्टी के बाद मजाक-मजाक में गोली चला दी, जिससे छात्रा के कमर में गोली लग गई और वह मौक   read more

पुरुषोत्तमपुर गांव में सियार का आतंक खत्म, ग्रामीणों ने मार गिराया
  • Post by Admin on Sep 10 2024

मुजफ्फरपुर : एक हफ्ते से सियार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। जिले के कुढ़नी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक सियार को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लाठी-डंडे और भाले से सियार की घेराबंदी कर द   read more

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कठपुतली कलाकार सुनील सरला को सम्मान
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को जूरन छपड़ा स्थित आसव हॉस्पिटल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की पूर्व संध्या पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आर.बी. बी. एम. कॉलेज की प्राचार्य ममता रानी और रमेश केजरीवाल   read more

मुजफ्फरपुर में सियारों का प्रकोप, वन विभाग ने जारी की सलाह
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : जिला के मुशहरी प्रखंड के शेरपुर पंचायत के बंगरा हसनचौक और माधोपुर सुस्ता गांव में सियारों के बढ़ते प्रकोप से आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, तिरहुत वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने नागरिकों को सियारों के प्रकोप से निपटने के लिए आवश्यक सलाह जारी की है, जो निम्नलिखित हैं: क्या न करें :   read more

कुढनी में कैम्प का आयोजन, 211 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
  • Post by Admin on Sep 09 2024

कुढनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुढनी में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी (एंटीनैटल चेकअप) जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, रक्त समूह, एचआईवी, एचबीएसएजी, सिफिलिस, शुगर, और एल्ब्यूमिन की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद, चिकित्   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने उठाई मानसिक रोगी गर्भवती महिला की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने भगवानपुर पोखर टोली (दलित बस्ती) में पोषण जागरूकता सप्ताह के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। क्लब की अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने बताया कि एक गर्भवती महिला, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है और अगले महीने डिलिवरी की उम्मीद है, उसक   read more

महाकाव्य निर्माल्य और स्वानुभूति का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : अखाड़ा घाट स्थित ठाकुर भवन में आयोजित एक विशेष साहित्यिक समारोह में ठाकुर विनय कुमार शर्मा के महाकाव्य निर्माल्य के द्वितीय संस्करण और ठाकुर संत कुमार शर्मा की काव्यकृति स्वानुभूति का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा, "महाकाव्य निर्माल्य शांत चित्त, स्थिर मन, कलाकार हृदय, निर्मल बुद्धि   read more

करजा थानेदार पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, आयोग में याचिका दायर
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग विवाद के बाद व्यवसायी राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना के समक्ष पहुंच चुका है। पीड़ित की ओर से मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने आयोग में याचिका दाखिल कर दी है और मामले की पैरवी कर रहे हैं।   read more

तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद की तैयारी को लेकर राजद ने की समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : आगामी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजद की ओर से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुजफ्फरपुर जिला अतिथिगृह में हुई, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मधु मंजरी, आरज़ू खान और जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। चितरंजन गगन ने   read more

पशुपालकों के लिए घर बैठे मुफ्त पशु चिकित्सा सेवा शुरू
  • Post by Admin on Sep 09 2024

• हेल्पलाइन नंबर 1962 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर सकते हैं कॉल मुजफ्फरपुर : पशुपालकों को घर बैठे मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से दो मोबाइल चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा हर जिले में मोबाइल चिकित्सा वाहनों के माध्यम से पशुपालकों के घ   read more