मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,550 चीज़े में से 1,601-1,610 ।
महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया कुर्की वारंट 
  • Post by Admin on Aug 29 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव में हाल ही में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर जिले के पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. विजयेश ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए थानेदार और आईजी से मुलाकात की थी। इसके साथ ही, उन्होंने इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी दर्ज कराई थी। न्यायालय के आदेश के बाद, पुलिस ने आज आरोपी के घर पर   read more

करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस विषय पर विशेष परामर्श सत्र का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में "करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस" विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों को सही कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, ताकि वे अपने भविष्य के लिए सटीक निर्णय ले सकें। इस सत्र में भारतीय चार्टर्ड   read more

कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने रविन्द्र कुमार सिंह
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : रविन्द्र कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक विद्वान अधिवक्ता के रूप में रविन्द्र कुमार सिंह के आने से जिला कांग्रेस को एक उत्कृष्ट कानूनी सलाहकार प्राप्त हुआ है। रविन्द्र कुमार सिंह की इस नियुक्ति पर जिलाप्रवक्   read more

बाबासाहब आप्टे व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर बौद्धिक व्याख्यान आयोजित
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग और इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में "बाबासाहब आप्टे व्यक्तित्व एवं कृतित्व" विषय पर एक बौद्धिक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) दिनेशचंद्र राय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेस   read more

रोमन सम्राट नीरो की तरह निरंकुश हो गई हैं ममता बनर्जी : प्रद्युम्न राणा
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा बिहार प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रद्युम्न राणा भट्ट ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के खिलाफ छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राणा ने ममता सरकार की आलोचना करते हुए   read more

जिला स्कूल के वन क्षेत्र को इको-फ्रेंडली बनाने की योजना पर बैठक
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिला स्कूल के किलकारी भवन के पीछे स्थित वन क्षेत्र को इको-फ्रेंडली और विकसित करने के उद्देश्य से एनआईटी की टीम ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के समक्ष एक प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस परियोजना के तहत, वन क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें किलकारी भवन के मूल स्वरूप में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, और न ही किसी कंक्रीट निर्माण का कार्   read more

तिरहुत स्नातक उप निर्वाचन 2024 दावा और आपत्तियों पर जिलाधिकारी ने की बैठक, 41 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया जारी
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में आसन्न तिरहुत स्नातक उप निर्वाचन 2024 के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और प्राधिकृत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव से संबंधित दावा और आपत्तियों की प्राप्ति की स्थिति और   read more

संगम की दीदियों ने रचा इतिहास, हर दीदी बनेगी लखपति : उप विकास आयुक्त
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी होटल में संगम जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के इस आयोजन में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, राज्य परियोजना प्रबंधक सामुदायिक वित्त संजय मिश्रा, एसपीएम बैंक लिंकेज पुष्पेंद्र तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, डीजीएम एसबीआई प्रफुल्ल कुमार झा, एस   read more

गांधी का सभ्यता: विमर्श विषय पर व्याख्यान आयोजित
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा प्रायोजित "गांधी का सभ्यता: विमर्श" विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश राय ने गांधीजी के जीवनकाल में साझा किए गए महत्वपूर्ण विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सभ्यता का एक अलग दृष्टिकोण प्रस्त   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी विकास की धीमी गति पर लगेगा विराम, नए नगर आयुक्त से उम्मीदें बढ़ी
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : शहर में नगर निगम के बढ़ते भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी परियोजना के धीमे विकास ने नागरिकों का जीवन मुश्किल कर दिया था। कई बार स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सुदामा न्यूज़ ने भी शहर की गंभीर समस्याओं को लगातार उजागर किया, जिससे जनता में कार्य न होने के कारण असंतोष और बढ़ गया था। समाजसेवी सावन पांडेय न   read more