मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,397 चीज़े में से 1,441-1,450 ।
मां द्वारा 3 वर्षीय मासूम की गला रेतकर की गई हत्या, शहरवासीयों ने दी श्रद्धांजली
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में हाल ही में एक मां द्वारा अपनी 3 वर्षीय बेटी की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया है। इसी घटना के संदर्भ में आज शहर के मिठनपुरा में डॉ. विजयेश कुमार ने शैल फाउंडेशन के तत्वावधान में कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कैंडल मार्च के बाद, डॉ. विजयेश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "मां को ममता की मूर्ति म   read more

इनरव्हील क्लब द्वारा बैरिया बस स्टैण्ड पर कराया गया ब्रेस्ट फीडिंग रूम का निर्माण
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने शुक्रवार को बैरिया बस स्टैण्ड पर महिलाओं की सुविधा के लिए एक ब्रेस्ट फीडिंग रूम का निर्माण कर एक सराहनीय कदम उठाया। इस ब्रेस्ट फीडिंग रूम का उद्घाटन पीडीसी पूनम ठाकुर के हाथों संपन्न हुआ। क्लब की अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने बताया कि बस स्टैण्ड पर बस का इंतजार कर रही माताओं को अपने शिशुओं को दूध पिलाने में अक्सर असुविधा और संकोच का सा   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार को एक भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार सुमन, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. एम.एन. रजवी, डॉ. जयदीप घोष, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. मनोज कुमार सिंह (सदस्य, क्रीडा परिषद) एवं क्रीडा परिषद के संयोजक डॉ. आनंद प्रकाश दुबे ने खिलाड़ि   read more

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आंध्रप्रदेश से लेकर बिहार तक की पुलिस ने नहीं दर्ज की एफ.आई.आर.
  • Post by Admin on Aug 30 2024

• मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज, पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी कर रहे हैं मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा मुजफ्फरपुर : जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के बलहा गाँव निवासी रीता देवी के पुत्र उत्तम कुमार शर्मा के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उत्तम कुमार शर्मा पिछले तीन वर्षों से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज   read more

पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम की आत्मकथा चमार टोली से डीएसपी टोला तक का लोकार्पण
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के एक निजी होटल में पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम की आत्मकथा "चमार टोली से डीएसपी टोला तक" का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि यह आत्मकथा केवल लेखक के जीवन संघर्ष का बयान नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें समाज की विसंगतियों और विडंबनाओं को बखूबी उकेरा गया है। उन्होंने लेखक की स   read more

रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2024 को लेकर बच्चों को दी गई जानकारी
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा आयोजित एक जागरूकता सत्र में रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2024 के बारे में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को छात्रवृत्ति की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जागरूक करना था। कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर ओमप्रकाश राय ने इस अवसर पर बताया कि मेधावी छात्रों की शिक्षा म   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा 10 महिलाओं का कराया गया प्रौढ़ शिक्षा विद्यालय में दाखिला
  • Post by Admin on Aug 29 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर की ओर से शुभंकरपुर गाँव (पताही) में संचालित प्रौढ़ शिक्षा विद्यालय में गुरुवार को 10 नई महिलाओं का दाखिला कराया गया। यह विद्यालय क्लब द्वारा पहले से संचालित किया जा रहा है और यहाँ पर कई महिलाओं को साक्षर किया जा चुका है। अब भी कई महिलाएँ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।  आज का यह विशेष अवसर तब और भी महत्वपूर्ण हो गया जब इन 10 नई महिलाओं की   read more

महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया कुर्की वारंट 
  • Post by Admin on Aug 29 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बेरई गांव में हाल ही में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर जिले के पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ. विजयेश ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए थानेदार और आईजी से मुलाकात की थी। इसके साथ ही, उन्होंने इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी दर्ज कराई थी। न्यायालय के आदेश के बाद, पुलिस ने आज आरोपी के घर पर   read more

करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस विषय पर विशेष परामर्श सत्र का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में "करियर इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस" विषय पर एक विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों को सही कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, ताकि वे अपने भविष्य के लिए सटीक निर्णय ले सकें। इस सत्र में भारतीय चार्टर्ड   read more

कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने रविन्द्र कुमार सिंह
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : रविन्द्र कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक विद्वान अधिवक्ता के रूप में रविन्द्र कुमार सिंह के आने से जिला कांग्रेस को एक उत्कृष्ट कानूनी सलाहकार प्राप्त हुआ है। रविन्द्र कुमार सिंह की इस नियुक्ति पर जिलाप्रवक्   read more