मोतिहारी समाचार

दिखाया गया है 220 चीज़े में से 91-100 ।
मोतिहारी पुलिस महिला हेल्प डेस्क पर समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सख्त कदम उठा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। खासकर मधुबन थाना क्षेत्र में महि   read more

मोतिहारी में कांग्रेसजनों ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Dec 28 2024

मोतिहारी : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने भाग लिया। शोक सभा की शुरुआत पूर्व पीएम स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप   read more

अटल जन्म शताब्दी पर डाककर्मी व अभिकर्ता हुए सम्मानित
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मोतीहारी : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बीते बुधवार को मोतीहारी कोर्ट उप डाकघर प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले आठ माह और विशेष ड्राइव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों और अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसा   read more

अपराधियों ने स्कूल संचालक को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 26 2024

मोतिहारी : जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने बीते बुधवार की सुबह इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब स्कूल संचालक विद्यालय जाने के लिए अपने घर से निकले थे। मृतक डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव का 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद बताया जा रहा है। अपराधियों ने इरशाद के सिर और पेट में गोली मारी   read more

कैट परीक्षा 2024 में सफल शिवांशु राज को महेश्वर सिंह ने किया सम्मानित
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया विधानसभा के भुसौलवा निवासी व पत्रकार प्रेस परिषद् के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी के छोटे पुत्र शिवाशुं राज ने 98.71 परसेंटाइल हासिल कर कैट 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। जिले के एम.एल.सी. महेश्वर सिंह बीते रविवार को भुसौलवा पहुंचे और कैट परीक्षा में बेहतरीन रिजल्ट लाने वाले शिवांशु राज को अंग वस्त्र एवं फुल-माल   read more

चेकिंग अभियान में सुरक्षा के लिहाज से की गई सघन तलाशी
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बीते शुक्रवार को एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा यह अभियान मुफसिल थाना क्षेत्र में चलाया गया। जहां वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम करना और शहर में सुरक्षा की स्थिति को बेहतर   read more

अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान जारी, 9 गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए जारी विशेष अभियान के तहत मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बीते गुरुवार को हत्या, गृहभेदन और शराब मामलों में फरार अभियुक्तों समेत कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें गैर जमानतीय वारंट के तहत 4 वारंटियों की भी गिरफ्तारी शामिल है। मुफसिल थाना क्षेत्र के हत्या कांड   read more

मोतिहारी में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय मोतिहारी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में गांधी स्मारक मोतिहारी के मुख्य द्वार पर आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।    read more

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराधी फरार
  • Post by Admin on Dec 20 2024

मोतिहारी : पुलिस की चौकसी को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने मोतिहारी में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद मोतिहारी में हड़कंप मच गया. मिल रही जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना अन्तर्गत लक्ष्मीपुर गदरिया गांव में इस घटना को अंजाम दिया.गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक अस्पत   read more

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने काटे कई चालान
  • Post by Admin on Dec 20 2024

मोतिहारी : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को मोतिहारी-मधुबनी घाट के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना था। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए सख्त न   read more