कैट परीक्षा 2024 में सफल शिवांशु राज को महेश्वर सिंह ने किया सम्मानित

  • Post By Admin on Dec 23 2024
कैट परीक्षा 2024 में सफल शिवांशु राज को महेश्वर सिंह ने किया सम्मानित

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया विधानसभा के भुसौलवा निवासी व पत्रकार प्रेस परिषद् के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी के छोटे पुत्र शिवाशुं राज ने 98.71 परसेंटाइल हासिल कर कैट 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। जिले के एम.एल.सी. महेश्वर सिंह बीते रविवार को भुसौलवा पहुंचे और कैट परीक्षा में बेहतरीन रिजल्ट लाने वाले शिवांशु राज को अंग वस्त्र एवं फुल-माला से सम्मानित किया। एम.एल.सी. महेश्वर सिंह ने पत्रकार पुत्र शिवांशु राज को अपने हाथों मिठाई खिलाकर उसकी हौसला अफजाई भी की. एम एल सी महेश्वर सिंह सहित आगत सभी अतिथियों का स्वागत पत्रकार प्रेस परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी ने किया। 

इस मौके पर एम.एल.सी. महेश्वर सिंह ने कहा कि देश स्तर के कैट परीक्षा में शिवांशु राज ने जो शानदार सफलता हासिल की है वह उसके निरंतर प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के छात्र शिवांशु राज को मिली सफलता से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी भविष्य में बेहतर करेंगे। 

साथ ही सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि राजा का काम प्रजा के दुख-दर्द को बांटना होता है लेकिन बिहार के राजा को जन भावनाओं का कोई ख्याल नहीं है वे तो प्रगति यात्रा के नाम पर सैर करने निकल रहे हैं। इस दौरान किसानों, मजदूरों एवं नौजवानों की समस्याओं की भी उन्होंने चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि आज किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और सरकार मुकदर्शक बनी हुई है। नहर में पानी नहीं है और सरकार सौ प्रतिशत सिंचाई का दावा कर रही है। सीएम नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने गृह जिला नालंदा के लोगों को रोजगार देने में सफल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चंपारण के पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनाया है। ऐसे में पंचायती राज के प्रतिनिधियों सहित चंपारण वासियों के समस्याओं के सामाधान के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहुंगा।

इस मौके पर एम.एल.सी के अरेराज अनुमंडल प्रतिनिधि पप्पू पांडेय, राजपुर के मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया अरुण कुमार प्रसाद, सरपंच वीरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता राकेश रौशन, डीलर संघ के जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी शंभु कुंवर, अरविंद कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह,चंद्रिका ठाकुर, गौतम राणा, चुन्नू सिंह, गायक पुरुषोत्तम प्रियदर्शी, पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी, मो सुल्तान, डॉ प्रमोद पटेल, संदीप कुमार, देवेन्द्र राम, गौरव प्रकाश सिंह,शैलेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह शंभू राम,महेन्द्र सिंह, बनारसी राम एवं शुभम कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।