लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 4,034 चीज़े में से 41-50 ।
शराब के खिलाफ लखीसराय पुलिस का एक्शन, महिला कारोबारी समेत चार धराए
  • Post by Admin on Oct 30 2026

लखीसराय : बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्यनिषेध थाना, लखीसराय की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब बेचने और सेवन करने के मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों और शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ह   read more

लखीसराय में जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, आंकड़ों की शुद्धता ही प्राथमिकता
  • Post by Admin on Oct 30 2026

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या परिगणना को लेकर जिला स्तरीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण में जिला चार्ज स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न शासकीà   read more

पीएम किसान किस्त जारी होते ही एक्शन में डीएम, संयुक्त कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण
  • Post by Admin on Oct 30 2026

लखीसराय : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लखीसराय जिले के 50,678 पात्र किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त की राशि सीधे अंतरित कर दी गई है। इसके जरिए जिले के अन्नदाताओं के खातों में कुल 10.05 करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेजी गई है। इस राष्ट्रव्यापी योजना के तहत पात्र कृषक परिवारों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दो-दॠ  read more

लखीसराय में डालसा की पहल: स्कूली बच्चों को मिला सुरक्षित बचपन और पॉक्सो कानून का पाठ
  • Post by Admin on Oct 30 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देशानुसार लखीसराय जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा ठ  read more

छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा: डीएम ने दिए सुरक्षा, स्वच्छता और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति के निर्देश
  • Post by Admin on Oct 30 2026

लखीसराय : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें छठ घाटों की सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्à   read more

करवा चौथ पर लखीसराय में पांच पौधों का रोपण, दिवंगत सुमित्रा देवी की स्मृति को किया समर्पित
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : करवा चौथ और स्वर्गीय सुमित्रा देवी की पुण्य स्मृति के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से लखीसराय के नया बाजार स्थित केआरके टाउन हॉल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल, गूलर और बरगद के एक-एक तथा आम के दो पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वर्गीय सुमित्रा देवी के तीसरे पुत्र और पर्यावरण प्रहरी राजेश कुमार गुप्ता ने किया। पर्यावरण भारतà   read more

लखीसराय हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष रामचंद्र पासवान का निधन, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक रामचंद्र पासवान के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन के कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार भारती ने की। इस दौरान उपस्थित साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पिà   read more

लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार और शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 28 अक्टूबर 2026 के छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार, चानन और हलसी थाना क्षेत्रों में एक महिला को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया, जबकि तीन लोगों को शराब पीने के मामले में पकड़ा गया। प्रतिवेदन के मुताबिक, चानन थाना क्षेत्र के भलुई गांà   read more

लखीसराय में बिजली सुरक्षा और आपूर्ति की समीक्षा, छठ घाटों पर कवर कंडक्टर लगाने का निर्देश
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : जिले में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने तथा लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति, बिजली हानि में कमी, नए विद्युत उपकेंदॠ  read more

पूंजी की कमी से नहीं रुकेंगे नए विचार, जीईसी लखीसराय में स्टार्टअप्स को मिला वित्तीय मार्गदर्शन
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), लखीसराय में गुरुवार को स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टार्टअप बिहार और बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा उद्यमियों और उभरते स्टार्टअप्स को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में विशेषजॠ  read more