लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 4,014 चीज़े में से 31-40 ।
कृषि पत्रकारिता में तीन दशक का योगदान, लखीसराय के रमाकांत चंदन को मिला सम्मान
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : जिले के मानो गांव निवासी और नवभारत टाइम्स के संपादकीय सलाहकार रमाकांत चंदन को कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लगभग तीन दशकों से कृषि पत्रकारिता से जुड़े रमाकांत चंदन को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कृषि पत्रकारिता सम्   read more

लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक
  • Post by Admin on Oct 29 2026

लखीसराय : जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने 70वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) नेशनल स्कूल गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर बिहार का मान बढ़ाया है। जम्मू-कश्मीर में 22 से 27 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमीषा ने अंडर-17 आयु वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर उनके इस प्रदर्शन से परिवार, प्रशिक्षकों और जठ  read more

एक्शन मोड में लखीसराय डीएम: अस्पतालों और छठ घाटों का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
  • Post by Admin on Oct 28 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने जिले में जनसुविधा एवं विकास योजनाओं की धरातलीय स्थिति जानने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परिया पोखर एवं अष्टघटी छठ घाट पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। घाटों के निरीक्षण के बाद डीएम ने रामपुर रोड क्रॉसिà   read more

लखीसराय में स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, पीएम विश्वकर्मा और उद्यमी योजनाओं की प्रगति पर डीएम सख्त
  • Post by Admin on Oct 28 2026

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उद्यमियों से जुड़े मामलों को लेकर एक अहम जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री उ   read more

लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 28 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाने की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को धर दबोचा है। यह छापेमारी 27 अक्टूबर 2026 को लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोहल्ला में अंजाम दी गई। पुलिस द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार, पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बालगुदर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. जमील खान के पुत्र ठ  read more

लखीसराय के 12 मासूमों को मिलेगा नया जीवन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत होगी मुफ्त सर्जरी
  • Post by Admin on Oct 28 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जन्मजात विकृतियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में लखीसराय जिले से कटे होंठ और तालु (क्लिफ्ट लिप एंड पैलेट) की समस्या से पीड़ित 12 बच्चों को निःशुल्क जांच, उपचार और आवश्यक सर्जरी के लिए कुर्जी अस्पताल, पटना भेजा गया है। आरबीएसके के तहत आंगनà   read more

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह 2026 के लिए प्रतिभागियों का दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Oct 28 2026

लखीसराय : आगामी 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लखीसराय जिले के चयनित प्रतिभागी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के दल को आज 28 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से रवाना किया। गांधी मैदान लखीसराय से à   read more

हलसी आर्म्स एक्ट मामले में डीएम ने दी अभियोजन स्वीकृति, नामजद आरोपी पर चलेगा केस
  • Post by Admin on Oct 27 2026

लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त के खिलाफ कानूनी शिकंजा और कस गया है। जिला दण्डाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने हलसी थाना काण्ड संख्या-190/26 में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त नीरज कुमार, पिता रामविलाश पासवान, साकिन राता, थाना हलसी के विरुद्ध अभियोजन चलाने की औपचारिक स्वीकृति दे दी है। यह स्वीकृति शस्त्र अधिनियम की धारा 39 के तहà   read more

लखीसराय में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की कवायद, 25 एकड़ से अधिक भूमि चिन्हित करने का आदेश
  • Post by Admin on Oct 27 2026

लखीसराय : बिहार में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की योजना के तहत लखीसराय जिला प्रशासन ने नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित और विस्तारित करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के अनुपालन में जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों (सीओ) को 25 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाली ठ  read more

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू किया नशा मुक्त बिहार अभियान, लखीसराय में दिलाई गई शपथ
  • Post by Admin on Oct 27 2026

लखीसराय : बिहार को नशामुक्त बनाने और शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को नशा मुक्त बिहार अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लखीसराय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों   read more