लखीसराय समाचार
- Post by Admin on May 18 2024
लखीसराय : शराबबंदी के समर्थन में उत्पाद टीम की लगातार कार्यवाई जारी है। जिसके तहत उत्पाद टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इनमें दो पियक्कड़ है जबकि पांच धंधेबाज शामिल है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के कबैया थाना अंतर्गत गोसाई टोला वार्ड 21 निवासी स्व. शंकर मंडल के पुत्र गौतम कुमार को 15 लीटर अवैध महुआ च read more
- Post by Admin on May 18 2024
लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह आपसी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जहां अपराधियों ने आपसी रंजिश मे दो महिलाओं को गोली मार दिया है। जिसमें एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान लालू यादव की पत्नी बसंती देवी एवं जख्मी महिला की पहचान रामजी यादव की पत्नी लाछो देवी के रूप में की गई है। घटना नगर थाना क्षे read more
- Post by Admin on May 17 2024
लखीसराय : शुक्रवार को थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में एएसआई पंकज कुमार सिंह द्वारा रामगढ़ चौक पर दल-बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान में ₹9000 का विभिन्न प्रकार के जुर्माना में चालान काटा गया। इस दौरान सभी चालकों को निर्देश दिया गया कि वाहन चालन करते समय हमेशा सरकारी नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन कर read more
- Post by Admin on May 17 2024
सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल ग्राउंड में शुक्रवार को नॉकआउट डिफेंस एकेडमी के द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह एक फ्रेंडली मैच संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा और टीआर नारायण जमुई के बीच खेला गया। संत मैरी इंग्लिश स्कूल ने टी आर नारायण जमुई को 4-1 से हराया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था युवाओं को संदेश देना कि युवा मोबाइल छोड़ें और आउटडोर गेम पर ध्यान दें ज read more
- Post by Admin on May 17 2024
लखीसराय : रास्ते के विवाद में मां-बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने की घटना प्रकाश में आई है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही सुदामा कुमार और पंकज राम के बीच रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान सुदामा कुमार के द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें पंकज राम की पत्नी उषा देवी को पीठ में और उसकी read more
- Post by Admin on May 17 2024
लखीसराय : उत्पाद टीम ने शुक्रवार को एक महिला सहित दो धंधेबाज को रंगेहाथ अवैध देशी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। टीम को यह सफलता सदर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में मिली है। पकड़ाए धंधेबाजों में बालगुदर वार्ड 4 निवासी स्व. कैलाश साहनी की विधवा राधा देवी को 15 लीटर के साथ पकड़ा गया है जबकि रूपल साहनी के पुत्र धीरज साहनी को 20 लीटर के साथ पकड़ा गया है। इस read more
- Post by Admin on May 16 2024
लखीसराय : चानन थाना अंतर्गत रामपुर गांव में लखीसराय से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही माउंट लिट्रा जी स्कूल लखीसराय की चार पहिया ऑटो वाहन एक मोटर साइकिल को साइड देने के क्रम में दुर्घटना होने से बच गई। वाहन चालक ने अपना नाम लखीसराय हरिजन थाना निवासी विनोद कुमार बताया। इस घटना की सारी जानकारी देते हुए चालक ने बताया कि सामने से एक मोटरसाइकिल आ रही थी जिसे साइड देने के क्रम में read more
- Post by Admin on May 16 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने अवैध शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर औरे गांव पहुंच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार हुआ नशेड़ी अशेश्वर दास का पुत्र कैलाश दास है। उसे थाना कांड संख्या 68/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। लखीसराय जिले के माणिकपुर थाना की पुलिस ने गुरूवार को अवैध शराब पीने को लेकर लक्ष्मीप read more
- Post by Admin on May 16 2024
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के प्रतापपुर गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है। एन.एच. 80 के किनारे अवस्थित रहने के बाद भी यहां खासकर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले मरीज के ईलाज की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से खासी परेशानी होती है। ग्रामीण बताते हैं कि बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से यहां स्वास्थ्य कर्मियों क read more
- Post by Admin on May 16 2024
लखीसराय : उत्पाद टीम ने गुरूवार को अवैध शराब के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर से बाईक सवार दो लोगों को 40 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जिनमें किउल थाना के सिंहचक बेलदरिया निवासी उपेन्द्र बिन्द का पुत्र धीरज कुमार चालक तथा इ read more