सेहत समाचार

दिखाया गया है 460 चीज़े में से 151-160 ।
सूरज की किरणें प्रकृति ही नहीं, हमारे जीवन के लिए भी हैं अमृत, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
  • Post by Admin on Sep 12 2025

नई दिल्ली : प्रकृति के अनमोल उपहारों में सूर्य सबसे अहम है। सूर्य केवल रोशनी और ऊर्जा का स्रोत ही नहीं, बल्कि जीवन और स्वास्थ्य का आधार भी है। आयुर्वेद में सूर्य की किरणों को जीवनदायी माना गया है और इन्हें "प्राकृतिक औषधि" की संज्ञा दी गई है। सूर्य से प्राप्त ऊर्जा मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का अद्वितीय साधन है। विटामिन डी: धूप से मिलने वाला अमृत सूर्य   read more

लगातार 4 दिन जंक फूड खाने से याददाश्त पर पड़ सकता है असर : अध्ययन
  • Post by Admin on Sep 12 2025

नई दिल्ली : अगर आप वीकेंड पार्टी या सेलिब्रेशन में लगातार जंक फूड का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। एक ताज़ा अध्ययन में खुलासा हुआ है कि सिर्फ चार दिन तक हाई-फैट जंक फूड खाने से ही दिमाग की कार्यप्रणाली पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना विश्वविद्यालय (यूएनसी) के शोधकर्ताओं ने पाया कि फैटी जंक फूड शरीर का वजन बढ़ान   read more

महिलाओं के स्वास्थ्य और एनीमिया पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Sep 10 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से मंगलवार को महिलाओं के स्वास्थ्य और एनीमिया जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का हिस्सा है। आयोजन दो स्थानों—मंत्रणा कक्ष और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 54, हलसी—में किया गया। कार्यक्रम   read more

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का 17 से शुभारंभ, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे शिविर
  • Post by Admin on Sep 10 2025

लखीसराय : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के संचालन से जुड़े दिशा-निर्देश साझा किए गए। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलेगा। बैठक में सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक तथा प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शामिल हुए। इस दौरान ज   read more

योग से पाएं मुंहासों से राहत, प्राणायाम और आसनों से निखरेगी त्वचा
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : मुंहासे आजकल युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की आम समस्या बन चुके हैं। बाजार में मिलने वाले फेसवॉश और दवाएं अस्थायी राहत तो देती हैं, लेकिन लंबे समय तक असर नहीं कर पातीं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या से स्थायी राहत के लिए योग सबसे प्राकृतिक उपाय है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग शरीर की आंतरिक सफाई करता है और जब शरीर भीतर से स्वस्थ होता है, तो उसका प्रभाव त्   read more

परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ, 20 सितंबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
  • Post by Admin on Sep 08 2025

लखीसराय : मिशन परिवार विकास अभियान के तहत सोमवार को लखीसराय में परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, Inc DM&EO रोहित कुमार और परिवार नियोजन काउंसलर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जनसंख्या नियंत्रण और सतत विकास को केंद्र में रखते हुए 1 से 7 सित   read more

एमपॉक्स अब वैश्विक आपातकाल नहीं लेकिन सतर्कता बरकरार : डब्ल्यूएचओ
  • Post by Admin on Sep 06 2025

जेनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि एमपॉक्स अब इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की श्रेणी में नहीं है। यह निर्णय अफ्रीका समेत प्रभावित देशों में मामलों और मौतों में आई गिरावट और स्वास्थ्य तंत्र की बेहतर तैयारी को देखते हुए लिया गया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बताया कि आपातकालीन समिति ने हालिया समीक्षा में स्थिति   read more

फोलिक एसिड : सिर्फ प्रेगनेंसी नहीं, हर उम्र के लिए जरूरी विटामिन
  • Post by Admin on Sep 04 2025

नई दिल्ली : आम धारणा है कि फोलिक एसिड या विटामिन बी-9 सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। यह शरीर की कोशिकाओं, मस्तिष्क और हृदय सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देता है। फोलिक एसिड नए रक्त कण बनाने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकत   read more

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Sep 04 2025

लखीसराय : जिले के समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) को लेकर जिला स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) लखीसराय ने की और संचालन सिविल सर्जन सह-सचिव जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया। बैठक में सुचारिता घोष, गांधी फेलो और पिरामल स्वास्थ्य के NDD समन्वयक ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृमि   read more

मुंह के छालों से राहत दिलाएंगे घरेलू नुस्खे, नारियल तेल से लेकर हल्दी तक फायदेमंद
  • Post by Admin on Sep 03 2025

नई दिल्ली : मुंह में छाले होना आम समस्या है, जो कई बार खाने-पीने और बोलने में परेशानी खड़ी कर देती है। ये सफेद या पीले रंग के छोटे-छोटे घाव होते हैं, जिनके आसपास लालिमा और सूजन भी दिखाई देती है। विशेषज्ञों के अनुसार, छाले ज्यादा मसालेदार भोजन, तनाव, पेट की गर्मी, विटामिन बी12 या आयरन की कमी और नींद पूरी न होने जैसी वजहों से हो सकते हैं। आयुर्वेद मानता है कि शरीर में बढ़ी हुई गर   read more