मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मतदाता अधिकार एवं मतदान के प्रति जागरूकता हेतु कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 8 अप्रैल को आयोजित किया गया है। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. तूलिका सिंह ने कहा कि मतदान के अधिकार एवं महत्व को केंद्र में रखकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय होगा मतदान साक्षरता, एक वोट की ताकत, परिवर्तन के लिए वोट, बेहतर भारत निर्माण के लिए वोट और सुनहरे भविष्य के लिए वोट। पोस्टर प्रतियोगिता के बाद अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर मतदान की महत्ता पर विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान भी होगा।
सांस्कृतिक समिति की बैठक में संयोजिका डॉ. तूलिका के साथ डॉ. आशीष कांता, डॉ. नीरज, डॉ. सरोज पाठक और डॉ. अनुराधा पाठक मौजूद थे।




















