क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,487 चीज़े में से 101-110 ।
मद्य निषेध विभाग का छापेमारी अभियान, शराब बेचने और पीने के आरोप में चार धराए
  • Post by Admin on Jun 09 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने जिले में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान 10.5 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, अशोक धाम स्टेशन के समीप की गई कार्रवाई में रामनगर वार्ड संख्या-11 निवासी उदन राम क   read more

खान सर को कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
  • Post by Admin on Jun 09 2026

पटना : चर्चित शिक्षक एवं कोचिंग संचालक खान सर को हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई तक खान सर के खिलाफ किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को खान सर की ओ   read more

शिक्षा विभाग के कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, शिक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर में मारपीट
  • Post by Admin on Jun 08 2026

लखीसराय : शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शिक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के बीच विवाद गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला स्थित स्थापना कार्यालय की है, जहां लगभग एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार और चानन प्रखंड के रायकुंडी गा   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 लोग गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Jun 07 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा 6 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब बेचने और शराब सेवन के आरोप में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 21.25 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कजरा थाना क   read more

प्रसव के दौरान मौतों पर भाकपा का आक्रोश, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Jun 07 2026

लखीसराय : जिले में लगातार प्रसूताओं की मौत और अवैध अस्पतालों के बढ़ते नेटवर्क को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने अवैध अस्पतालों, फर्जी चिकित्सकों और मानकविहीन दवा दुकानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाकपा नेता रजनीश कुमार ने आरोप लग   read more

मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, 10 लोगों पर गिरी गाज
  • Post by Admin on Jun 06 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध अभियान के तहत 5 जून 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 6 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि नौ अन्य लोगों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार सलोनाचक क्षेत्र में प्र   read more

खान सर पर केस दर्ज होते ही मचा बवाल, छात्रों ने रातभर संभाला मोर्चा
  • Post by Admin on Jun 06 2026

पटना : फायरिंग विवाद के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि केस दर्ज होने के एक दिन बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक खान सर की कोचिंग के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही   read more

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर राजस्व विभाग का प्रहार, नौ अधिकारियों पर गिरी गाज
  • Post by Admin on Jun 05 2026

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार, अनियमितता, कर्तव्यहीनता और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने, विभागीय कार्यवाही संचालित करने, पेंशन कटौती तथा से   read more

शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर शिकंजा, सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई
  • Post by Admin on Jun 05 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान चुलाई शराब और जावा महुआ घोल बरामद किया गया, जबकि कुल सात लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। मद्य निषेध विभाग द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार हलसी थ   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग का एक्शन, शराब और जावा महुआ घोल के साथ पांच गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 04 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध विभाग द्वारा 3 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री, चुलाई शराब तथा बीयर बरामद की गई, जबकि कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापामारी प्रतिवेदन के अनुसार किऊल नदी क्   read more