लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, चुलाई शराब के साथ 10 गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jun 24 2026
लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, चुलाई शराब के साथ 10 गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 4 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुनाडीह मोड़ (कजरा थाना क्षेत्र) में छापेमारी के दौरान जमुई जिले के रघुनाथपुर निवासी विशो कुमार को 4 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, बड़ी दरगाह (लखीसराय थाना क्षेत्र) से दिनेश मांझी और धर्मवीर वर्मा, वृंदावन (किउल थाना क्षेत्र) से गौतम कुमार और बच्चू यादव, पुनाडीह (कजरा थाना क्षेत्र) से जयप्रकाश यादव और फिरोज यादव, तथा बड़हिया क्षेत्र से शंभू कुमार, सुग्रीव कुमार और विपिन साव को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।