मुजफ्फरपुर : गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे अपराधकर्मियों को अहियापुर थाना ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की गई।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय छपरा बांध के पास स्थित मकान में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे पांच अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार हुए अपराधकर्मियों में अरूण कुमार पे. ब्रहमदेव सहनी, रामलाल सहनी पे. जालिम सहनी, पुरन सहनी पे. स्व. मुखलाल सहनी, विकाश कुमार पे. सहदेव सहनी सभी सा० विजय छपरा व शिवशंकर महतो पे. स्व. राजकिशोर महतो सा. सहबाजपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक 37.51 ग्राम (78 पुड़िया) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में अहियापुर थाना कांड संख्या- 854/24 दर्ज किया गया है। अपराधियों से पूछताछ जारी है साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है।