लखीसराय : हुसैना गांव से 143.37 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

  • Post By Admin on Sep 30 2026
लखीसराय : हुसैना गांव से 143.37 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में 143.37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

29 सितंबर 2026 की रात मेदनीचौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैना गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा घर से ही शराब की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री की जा रही है। त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चितरंजन कुमार के नेतृत्व में स०अ०नि० सच्चिदा कुमार, गृह रक्षक राहुल कुमार, आलोक कुमार और चौकीदार पवन पासवान की टीम ने प्रशांत केतु के घर पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 589 बोतलें (143.37 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गईं। जब्त खेप में 17.25 लीटर रॉयल स्टैग, 24 लीटर पाब्लो प्रीमियम, 16.80 लीटर रॉयल झारखंड तथा 85.32 लीटर जॉर्ज विलियम एक्स्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की शामिल है।

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके से हुसैना निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण महतो, पिता- अयोध्या महतो और उसके 18 वर्षीय पुत्र निशांत केतु को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मेदनीचौकी थाने में 30 सितंबर 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 की धारा 30(ए) के तहत कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी प्रशांत केतु की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।