जमशेदपुर : एक बच्चे को जन्म देना मां के लिए बहुत ही खूबसूरत एहसास है. बच्चे को जन्म देते समय मां को कितनी पीड़ा पहुंचती है वह सिर्फ एक मां ही समझ सकती है. इसके बावजूद भी मां सारी तकलीफों को सहकर एक बच्चे को जन्म देती है. ऐसे में जब संतान को पूरा हक़ है की वह अपनी माता की सेवा करे. लेकिन यहां एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने मां- बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया. एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की जान ले ली. घटना जमशेदपुर से सामने आ रहा है. जहां एक बेटे को जब उसकी मां ने भोजन में दाल, चावल और सब्जी नहीं दिया तो बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया. पिता की मौजूदगी में ही नाबालिग बेटे ने अपनी मां को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी जान चली गयी.
आपको बता दें की एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां से दाल, चावल और सब्जी मांगी थी. मां ने जब खाने को नहीं दिया को बेटे ने मां को तब तक लात- घूसों से मारा जब तक मां की जान नहीं चली गयी. नाबालिग बेटे की मां का नाम बैसाखी मुंडा और पिता का नाम भूषण मुंडा बताया जा रहा है. नाबालिग बेटा नशा करके देर रात घर पंहुचा था जिसके बाद यह घटना हुई. बीच बचाव करने आये पिता को भी बेटे ने मारकर घायल कर दिया.
मां को मारने के बाद आरोपी बेटा पूरी रात घर में ही बैठा रहा. वही आरोपी का पिता डरा सहमा घर के कोने में छिपा रहा. सुबह होने पर आरोपी के पिता ने घटना की जानकारी अपने गांव के मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा को दी. उसके बाद इस घटना की सुचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे बाल सुधर गृह में भेज दिया.
























