प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई मोहम्मद अशरफ की शनिवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने लगभग 10:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी अतीक अहमद एवं अशरफ की तबीयत अस्वस्थ चल रही थी। दोनों को पुलिस सुरक्षा के साथ काल्विन अस्पताल मेडिकल के लिए लाये थे। अचानक अज्ञात बदमाशों ने अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू शामिल था।
माफिया अतीक एवं अशरफ की गोली मारकर हत्या




















