सीमा हैदर और सचिन के बच्चे की नागरिकता पर उठे सवाल
- Post By Admin on Jan 02 2025

ग्रेटर नोएडा : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। बता दे कि पिछले साल मई से ही सचिन मीणा के घर में रह रही सीमा हैदर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट है। अवैध रूप से भारत में घुसने की वजह से जुलाई में गिरफ्तार की गई सीमा हैदर इस समय जमानत पर है। खुद को सचिन मीणा की पत्नी बताने वाली सीमा हैदर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर हिन्दुस्तान से पाकिस्तान तक चर्चा में है। हालांकि, इस खबर के साथ एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि क्या सीमा और सचिन का बच्चा भारतीय नागरिक होगा या नहीं?
भारतीय नागरिकता कानून 1955 के अनुसार, भारत में जन्म लेने वाला हर बच्चा भारतीय नागरिक होता है, बशर्ते उसके माता-पिता भारतीय नागरिक हों। अगर माता-पिता में से कोई एक विदेशी है, तो भी बच्चा भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकता है, लेकिन यह शर्त है कि विदेशी माता-पिता ने भारत में अवैध तरीके से प्रवेश नहीं किया हो और उनके पास वैध वीजा और पासपोर्ट हो।
सीमा हैदर ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था जिसके वजह से उनके होने वाले बच्चे की नागरिकता पर सवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में अदालत और राष्ट्रपति के निर्णय पर निर्भर करेगा कि सीमा और उनके बच्चों को भारतीय नागरिकता मिलती है या नहीं।
सचिन मीणा के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने नेपाल में सचिन से शादी की थी और इसलिए उसे भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए, लेकिन इसे अदालत में साबित करना बाकी है। एपी सिंह के कहने पर ही सीमा हैदर ने राष्ट्रपति के पास नागरिकता के लिए याचिका भी दायर की है।
अब इस मामले में अंतिम निर्णय अदालत और राष्ट्रपति के हाथ में है जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सीमा और उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा।