ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का शानदार परिणाम, 98.2 प्रतिशत के साथ आरव पूनिया बने टॉपर
- Post By Admin on Apr 15 2026
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक हासिल कर संस्थान और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष के परिणाम में आरव पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शेख ताज और अंजनी सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अंकदेव पांडेय (97%), प्रगति चौहान (97%), आरिनी सिंह (95.4%), ओजस्व खारी (94.8%), पियूष वर्मा (94.2%), वत्सल श्रीवास्तव (93.8%), निवेदिता (93.4%), प्रश्रय वत्स (93.4%), इशिता शर्मा (93.2%), राजदीप विश्वकर्मा (93%), सोम्यता यादव (92.6%), अथर्व सेंगर (92.6%), ऋषभ भटनागर (92.2%), अभिनव प्रभात (92%), आयुष कुशवाहा (91.8%), नाइनेशिया (91.4%), शिवान्या (91.4%), पंक्टि मोहन (91%), तान्या ढोलानी (90.2%) और कृतिका भाटी (90%) शामिल हैं।
विषयवार उत्कृष्टता में शेख ताज ने अंग्रेजी में, अंजनी सिंह ने सामाजिक विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा और तान्या ढोलानी ने पूर्ण अंक हासिल किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रतिबद्धता जताई है।
(खबर में दी गई तस्वीर सांकेतिक है)