राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,138 चीज़े में से 5,051-5,060 ।
गुजरातः नवसारी जिले में कार-बस भिड़ंत में 9 की मौत, 30 घायल
  • Post by Admin on Dec 31 2022

अहमदाबाद : नवसारी जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वलसाड से भरूच जा रही कार के चालक को नींद का झोंका आने पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर की दूसरी ओर चली गई। यहां कार सामने से आ रही बस से जा टकराई। हादसे में कार में सवार 8 और बस के एक यात्री की मौत हो गई। कार सामने से आकर टकराते देख बस चालक को भी गंभीर हृदयाघात हुआ। घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव का आया परिणाम, जाने कौन बने मेयर व डिप्टी मेयर
  • Post by Admin on Dec 30 2022

मुजफ्फरपुर : जिले का नगर निगम चुनाव इसबार काफी दिलचस्प रहा. शुरूआती रुझान की यदि बात की जाए तो मेयर प्रत्याशी के रूप में राकेश कुमार पिंटू व निर्मला साहू के बीच टक्कर देखने को मिला. लेकिन जैसे-जैसे अन्य वार्ड की मतगणना हुई राजनीति का पारा गर्म होता रहा. 3 सवर्ण गुट समेत नगर विधायक गुट की बेचैनी बढ़ती गई. मतगणना के प्रारम्भ होने से ही राजनीतिक गुटों की नजर लगातार बरक़रार रही. नगर न   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव : मतगणना का आया रुझान, जाने अबतक कौन हैं बाजीगर
  • Post by Admin on Dec 30 2022

मुजफ्फरपुर : नगर निगम चुनाव का मतगणना आज सुबह से प्रारम्भ है. ऐसे में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम भी मतगणना स्थल पर की गई है, ताकि कोई अनहोनी न हो सके. वार्ड संख्या 1 से मतगणना की शुरुआत की गई है. शुरूआती रुझान की यदि बात की जाए तो मेयर प्रत्याशी के रूप में राकेश कुमार पिंटू व निर्मला साहू के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. मतगणना के रुझान पर शहर के राजनीतिक गुटों की नजर लगातार बरक़रार ह   read more

अभिनेत्री रिया की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 29 2022

रांची: झारखंड की नागपुरी-खोरठा फिल्मों की अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी की हत्या के आरोप में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिया के मायके वालों ने बुधवार देर शाम दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अब तक की जांच म   read more

ऋण धोखाधड़ी मामलें में कोचर दंपति और वेणुगोपाल धूत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
  • Post by Admin on Dec 29 2022

मुंबई: विशेष सीबीआई कोर्ट ने ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकोन ग्रुप के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को गुरुवार को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया है। सीबीआई ने आज इन तीनों की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद विशेष कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश ज   read more

नीम के पत्ते व अरंडी के तेल से दूर हो जाएंगे दीमक
  • Post by Admin on Dec 29 2022

उद्यान निदेशक ने दिया सुझाव, कीटनाशक के प्रयाेग से बचें किसान प्राकृतिक खेती से लागत कम के साथ ही मिलते हैं पौष्टिक आहार लखनऊ: प्राकृतिक खेती का अर्थ है, जो प्रकृति ने दिया है, उसी को खाद और कीटनाशक के रूप में प्रयोग किया जाना। बाहर से कुछ भी प्रयोग इसमें वर्जित है। इस कारण इसमें पौष्टिकता, पर्यावरण संतुलन ठीक रहने के साथ ही कम लागत आती है। यह बातें   read more

कुशीनगर : साल 2022 में मादक पदार्थ व शराब के 1139 तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 29 2022

कुशीनगर: साल 2022 में राज्य की कुशीनगर पुलिस का कहर शराब, गांजा, अफीम व चरस के तस्करों पर जमकर बरपा। 4.81 करोड़ के मादक पदार्थों की रिकार्ड बरामदगी हुई और 1139 तस्कर जेल की सीखचों के पीछे भेजे गए। नतीजा सामने है कि जिले में कदम रखने के पहले तस्कर सोचने को विवश हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए 961 अभियान में 61 लाख 32 हजार 750 रुपये मूल्य की कुल 40 हजार 885 लीटर   read more

इटावा : खुद को आईएएस अधिकारी बताता था व्यक्ति, फांसी लगाकर दी जान
  • Post by Admin on Dec 29 2022

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत तथाकथित आईएएस अधिकारी ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक खुद को मध्य प्रदेश का आईएएस अधिकारी बताकर पिछले एक साल से किराए पर घर ले   read more

भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में मीरजापुर के मनु का आया 14वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान
  • Post by Admin on Dec 29 2022

मीरजापुर: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 में चुनार की बेटी ने 14वीं रैंक हासिल कर मीरजापुर का नाम रोशन किया। चुनार के इंडस्ट्रियल एरिया चेचरी मोड़ निवासिनी मनु सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया की 29 सीटों में 14वीं रैंक हासिल की। इंटर कॉलेज गांगपुर के अध्यापक व माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह की पुत्री   read more

मतगणना स्थल के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, धारा 144 लागू
  • Post by Admin on Dec 29 2022

कटिहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ सुमन के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मतगणना स्थल कृषि उत्पादन बाजार समिति, तिनगछिया के 200 मीटर के दायरे के भीतर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल के पास सुरक्षा साधन, लाठी, शस्त्र आदि को छोड़कर जिला निर्वाचन कार्यालय तथा पुलिस अ   read more