राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,007 चीज़े में से 3,831-3,840 ।
चेतन साधन आईटीआई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन
  • Post by Admin on Jan 24 2025

मुजफ्फरपुर : चेतन साधन आईटीआई में बीते गुरुवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रो. राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर ठ  read more

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Jan 24 2025

जदयू के पूर्व विधानपरिषद रामेश्वर महतो ने थामा दामन पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) द्वारा गुरुवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के पूर्व विधानपरिषद सदस्य रामेश्वर कुमार महतो ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थामा। पार्टी के राष्ट्रीय ठ  read more

शिक्षित बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करें युवा : प्रो. ओम प्रकाश राय
  • Post by Admin on Jan 24 2025

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज के कला ब्लॉक स्थित बीबीए सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा 'नेताजी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान' विषय पर आयोजित विचार-गोष्ठी। छात्रों ने नेताजॠ  read more

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस ने फैलाया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • Post by Admin on Jan 24 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के सदातपुर स्थित भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर “सड़क सुरक्षा जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएड और डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम को संबोधि   read more

रामेश्वर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 
  • Post by Admin on Jan 24 2025

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में बीते गुरुवार रामेश्वर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके साथ ही एनएसएस द्वारा महाविद्यालय में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। सौंदर्यीकरण हेतु महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 150 से अधिक फूलों व पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात् नेताजी सुभाष चनà   read more

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय प्रकाश मिश्रा के परिजनों को न्याय दिलाने तक चलेगा आंदोलन : भाकपा-माले
  • Post by Admin on Jan 24 2025

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले के बैनर तले गुरुवार को श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बॉय प्रकाश मिश्रा के हत्यारे की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को मुआवजा और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह मार्च माले जिला कार्यालय हरिसभा चौक से शुरू होकर कल्याणी, मोतीझील, धर्मशाला चौक, स्टेशन रो   read more

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण व सुविधाओं की की समीक्षा
  • Post by Admin on Jan 24 2025

समस्तीपुर : मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की एक केंद्रीय टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को जानने के उद्देश्य से किया गया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं, जैसे ओपीडी, सफाई व्यठ  read more

बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाने हेतु आयोजित छात्र युवा संवाद
  • Post by Admin on Jan 24 2025

समस्तीपुर : इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को होने वाले ‘बदलो बिहार महाजुटान’ को सफल बनाने के उद्देश्य से छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम पूसा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेमिनार हॉल में आरवाईए जिला सचिव सचिन रौशन कुमार के नेतृत्व में हुआ।  जिसमें छात्र-युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्à   read more

नेताजी की जयंती व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 24 2025

समस्तीपुर : राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का आयोजन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल यौठ  read more

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर हुई आयोजित
  • Post by Admin on Jan 24 2025

समस्तीपुर : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव कर्पूरीग्राम में रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जिला के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरीग्राम में हुई। जहां केंद्र   read more